Betul News: कुएं में गिरा पांच वर्षीय बालक, बचाने कूदी बड़ी मां समेत जल समाधि

नीमझिरी में शोक का माहौल, 8 बहनों का था इकलौता भाई

Betul News: आमला। आमला थाना क्षेत्र के ग्राम नीमझिरी में गुरुवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। खेलते समय 5 वर्षीय बालक हरीश कासदे खेत के कुएं में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए उसकी बड़ी मम्मी प्रेमवती (45)भी कुएं में कूद गईं, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को खबर दी। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। वहां

चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना के प्रधान आरक्षक विकास वर्मा ने बताया कि बालक हरीश खेलते समय कुएं में गिरा था, जिसे बचाने के प्रयास में उसकी बड़ी मम्मी भी डूब गईं। आमला बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। हादसे की खबर लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और घर-घर मातम का माहौल छा गया।

एक ही भाई था परिवार में

गांव के सरपंच रामदीन पिपरदे ने बताया कि मासूम अपने परिवार में 8 बहनों का इकलौता भाई था। इसी वजह पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई है। उन्होंने बताया कि मासूम की बड़ी मम्मी प्रेमवती की 17 वर्षीय पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही वे मानसिक तनाव में थी और बीमार रहने लगी थी। बोड़खी चौकी प्रभारी अमित पवार के मुताबिक 5 वर्षीय मासूम और उसकी बड़ी मम्मी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button