Betul News: 13 करोड़ के घोटाले पर पूर्व सीएम शिवराज भी नाराज

Betul News: Former CM Shivraj is also angry over the 13 crore scam

आदिवासी विकास परिषद के उइके ने मुलाकात कर विस्तार से दी जानकारी, मिला ठोस आश्वासन

Betul News: बैतूल। जिले के लिए चिचोली और भीमपुर में हुए स्वच्छ भारत मिशन के 13 करोड़ के गबन के मामले से शर्मनाक स्थिति हो रही है। भाजपा के शासन होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी और जनपद सीईओ पर कार्रवाई न होने से यह मामला अब पार्टी की गले की हड्डी बनते जा रहा है। कांग्रेस ने इस मुद्दें पर पहले ही मोर्चा खोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री तक शिकायत की है। अब घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक गीता रामजीलाल उइके के पुत्र युवा भाजपा नेता और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक उइके ने प्रदेश को पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में मुलाकात कर इस घोटाले को विस्तार से बताया तो वे भी चौक गए।

उन्होंने उइके को आश्वासन दिया कि इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। भोपाल के दौरान पूर्व सीएम ने पौधा भी रोपा। इस दौरान दीपक उइके भी उनके साथ उपस्थित रहे।अल्प प्रवास पर भोपाल पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद दीपक उइके ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर चिचोली और भीमपुर में स्वच्छ भारत मिशन में हुए 13 करोड़ के गबन की विस्तार से जानकारी दी। चूंकि चौहान के पास पंचायत ग्रामीण विकास मंत्रालय है, इसलिए उन्हें यह शिकायत सौंपना को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उइके ने सौंपी शिकायत में उन्हें बताया कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत भीमपुर और चिचोली में 50 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर हुआ है।

इस योजना में कर्मचारियों ने अपने एवं रिश्तेदारों के खातों में करोड़ों रुपए का भुगतान कर लिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पूरे घोटाले में आउटसोर्स कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई, लेकिन जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ अभिषेक वर्मा को बचाया गया है, क्योंकि उनकी डीएससी से 13 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई, उन पर कार्रवाई न करना संदेहस्पाद है। पूर्व सीएम को युवा नेता ने बताया कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तो वास्तविकता सामने आएगी। उन्होंने चिचोली-भीमपुर के अलावा जिले की सभी जनपदों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जांच कराने का आश्वासन दिचा है, ताकि विकसित भारत की कल्पना को पूरा किया जा सके।

मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब भोपाल प्रवास पर युवा आदिवासी नेता दीपक उइके ने इस घोटाले के बारे में अवगत कराया तो वह भी चौक गए। 13 करोड़ से अधिक के घोटाले में उन्होंने युवा नेता से जानकारी लेकर अपने स्टाफ को इस संबंध में पत्राचार करने के भी निर्देश दिए। इससे साफ हो गया है जिले के दो आदिवासी जनपद क्षेत्र में करोड़ों के घोटाले में केंद्र से भी जांच हुई तो जनपद सीईओ अभिषक वर्मा समेत अन्य अधिकारियों भी कार्रवाई हो सकती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button