Betul Samachar : एक रायल्टी पर इटारसी से आ रही शहर में रेत, रेत के खेल में रवि का बड़ा रोल, खुलेआम हो रही डंप
Betul Samachar: Sand coming from Itarsi in the city on a royalty, Ravi's big role in the sand game, dumping is happening openly

Betul Samachar : (बैतूल)। जिले में रेत ठेके को लेकर अभी तक खनिज विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है। स्वाभाविक है कि, जब तक रेत का ठेका फाइनल नहीं हो जाता तब तक रेत का कारोबार भी नहीं किया जा सकता, इस सबके बीच शहर में रेत का कारोबार जम कर किया जा रहा है, बल्कि शासन को रेत रॉयल्टी का चूना भी लगाया जा रहा है।
आश्चर्य इस बात का है कि शहर से लगे हुए गड़ाघाट छोटी नदी पर रेत डंप के अंबार लगे हुए हैं, लेकिन इसकी भनक खनिज विभाग के अधिकारियों को ना होना कहीं ना कहीं रेत के खेल में इन अधिकारियों के भी शामिल होने की गवाही दे रहा है।
बताया जा रहा है कि, एक ही रॉयल्टी पर इटारसी से कई डम्फर रेत लाकर गाड़ाघाट छोटी नदी पर डंप कर बेची जा रही है। वो भी बिना खनिज विभाग की अनुमति के लिए सवाल यह है कि आखिर खनिज अधिकारी कार्यवाही से परहेज क्यों कर रहे हैं? क्या पूरा सिंडिकेट इस अवैध कारोबार में शामिल है?
- Also Read : CM Program In Sarni : पाथाखेड़ा में उतरेगा सीएम का उड़नखटोला, बगडोना में सभा, मोरडोंगरी में करेंगे भोजन
रॉयल्टी एक डम्फर पास हो रहे पांच (Betul Samachar)
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रवि नामक रेत माफिया इस अवैध धंधे में सरकार की आंखों में धूल झोंककर लाखों रुपये शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहा है। बताया जा रहा है कि, रेत परिवहन करने के लिए रोजाना पांच डम्फर इटारसी भेजे जा रहे हैं। लेकिन रॉयल्टी सिर्फ एक ही कटाई जाती है।
एक रॉयल्टी पर पूरे पांच डम्फर रेत इटारसी से बैतूल लाकर गाड़ाघाट के पास छोटी नदी के किनारे डंप की जाती है। सूत्रों का कहना है कि इस अवैध रेत परिवहन के दौरान सभी डंफरों की नम्बर प्लेट बदलकर एक ही नम्बर की प्लेट सभी डंफरों मे लगाई जाती है ताकि रॉयल्टी में लिखे नम्बर से ये मैच हो सके बताया तो यहां तक जा रहा है कि, रवि द्वारा रास्ते मे पडऩे वाले सभी थाने , चौकियों में भी बकायदा चधौतरी चढ़ाकर अपने डम्फर पास करा लिए जाते हैं। और आसानी से रेत गाड़ाघाट तक पहुंच जाती है।
शक के दायरे में खनिज विभाग का मौन
शहर के किनारे अवैध रूप से संचालित किए जा रहे रेत के इस कारोबार में कारोबारी सहित संबंधितों के पांचों उंगलियां घी में और सिर कढ़ाई में नजर आ रहा है। क्योंकि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिज विभाग की अनुमति लिए बिना रेत का भंडारण नहीं किया जा सकता। लेकिन जिस तरह से गाड़ाघाट की छोटी नदी पर रेत के ढेर लगे हैं , उसकी अनदेखी खनिज विभाग के अधिकारियों को भी शक के दायरे में खड़ा कर रही है।
सूत्रों का दावा है कि, रेत का भंडारण किये जाने की किसी भी प्रकार की कोई अनुमति रेत माफिया रवि के पास नहीं है।पूरा करोबार मिलीभगत से किया जा रहा है। यही वजह है कि, रेत माफिया रवि बड़े आराम से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर जिम्मेदारों को भी उपकृत कर रहा है।
इनका कहना है
शहर में रेत डंपिंग की किसी को भी कोई अनुमति नहीं दी गई है।
यदि गाड़ाघाट पर डंपिंग की जा रही है तो सर्चिंग करेंगे।
वीरेंद्र वशिष्ट, खनिज निरीक्षक, खनिज विभाग बैतूल।




