Betul Ki Khabar: मुलताई में एक घंटे में 3 इंच से अधिक हुई बारिश,ताप्ती और दहाड़ नदी में आई बाढ़

Betul Ki Khabar: More than 3 inches of rain fell in Multai in an hour, flooding occurred in Tapti and Dahar rivers.

Betul Ki Khabar: मुलताई नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण अंचल में बुधवार को दोपहर में मौसम के रुख में आए बदलाव के चलते लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश हुई। नगरीय क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से तेज बारिश प्रारंभ हुई। और 1 घंटे के दरमियान 3. 504 इंच बारिश दर्ज की गई है।

बुधवार को जहां दोपहर तक मौसम साफ था। वही दोपहर में अचानक आसमान में काले बादल छा गए। 2 बजे के दरमियान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश प्रारंभ हो गई। तेज बारिश से नगरीय क्षेत्र में स्थित पारेगांव रोड की पुलिया पर से लगभग 3 फुट ऊंचाई का पानी बहने लगा। पुलिया पर बाढ़ की स्थिति रहने से सुभाष वार्ड, भगतसिंह वार्ड,ग्राम पारेगांव, वलनी,जबाड़ी जाने वाले ग्रामीण परेशान होते रहे। वही तेज बारिश के चलते ग्राम सांडिया जाने वाले मार्ग पर स्थित ताप्ती नदी के पुल पर भी तीन से चार फीट पानी बह रहा है।

वही तहसील क्षेत्र के ग्राम सर्रा से हेटी बुंडाला जाने वाले मार्ग पर स्थित दहाड़ नदी की पुलिया पर पानी का बहाव होने से आवागमन ठप हो गया है। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया पारेगांव मार्ग की पुलिया के साथ ग्राम सांडिया जाने वाले मार्ग पर स्थित ताप्ती नदी के पुल और ग्राम सर्रा से हेटी बुंडला जाने वाले मार्ग पर स्थित दहाड़ नदी की पुलिया पर सुरक्षा की दृष्टि से एक-एक जवान की ड्यूटी लगाई है पुलिया पर पानी रहने के दौरान आवागमन रोकने की जिम्मेदारी इन जवानों को दी गई है।

तहसील कार्यालय से मिले बारिश के आंकड़े के अनुसार एक घंटे में नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 87•6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के मौसम में पहली बार नगरीय क्षेत्र में इतनी तेज बारिश का नजारा देखने को मिला। अचानक हुई तेज बारिश से नगरीय क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से बचने के लिए राहगीरों को दुकानों सहित अन्य स्थानो में शरण लेनी पड़ी। गौरतलब हैं कि बीते एक सप्ताह से नगर में प्रतिदिन आसमान में बादल अपना डेरा डाल रहे थे। लेकिन हल्की बारिश या 10 से 20 मिनट तेज बारिश हो रही थी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button