Betul News: आवेदन के चक्कर मे दो खातों से निकल गए, 4.20 लाख

Betul News: 4.20 lakh withdrawn from two accounts during application process

पीड़ित ने पुलिस औऱ सायबर निरीक्षक से मांगी मदद

Betul News: बैतूल। सायबर क्राइम के तहत चोपना थाने के लखीपुर निवासी एक युवक के दो बैंक खातों से 4 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि बैंक प्रबंधन को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन मैनेजर ने आवेदन देने फरमान सुना दिया। जब तक आवेदन दिया जाता तब तक खातों में जमा राशि निकल चुकी थी। पीड़ित युवक ने चोपना थाने सहित सायबर थाने में शिकायत की है।

लखीपुर थाना- चोपना, जिला-बैतूल निवासी हूं। सुबोल घरामी ने शिकायत में बताया कि उसके तीन बैंक खाते यूनियन बैंक शाखा चोपना अकाउंट नंबर 476702010001951 शाखा शाहपुर अकाउंट नंबर 32082840991 एवं कोटक महेन्द्र बैंक शाखा अकाउंट नंबर 0649544491 मौजूद हैं। 20 अगस्त के दिन मोबाइल पर मैसेज से जानकारी मिली कि उसके अकाउंट से 4 लाख 20 हजार रुपए बिना किसी जानकारी के निकाले हैं।

मैंने तत्काल यूनियन बैंक शाखा चोपना के मैनेजर विशाल को इसकी जानकारी दी और कहा कि मेरे अकाउण्ट को बन्द कर दिया जाए, लेकिन मैनेजर ने कहा कि पहले आवेदन दें, इसके बाद खाता बंद कर दिया जाएगा, परन्तु आवेदन लेकर बैंक पहुंचने तक सम्पूर्ण पैसा निकल चुका था। इसी प्रकार एसबीआई बैंक अकाउंट नंबर एवं कोटक महेन्द्र बैंक अकाउंट नंबर से पैसे निकाल लिए गए थे। इसके बाद उसने स्टेट बैंक पर जाकर अकाउंट बंद करवाया एवं कोटक महेन्द बैंक के शाखा प्रभारी से फोन पर जानकारी लेकर बैंक अकाउण्ट बंद करवाया। पीड़ित की मांग है कि घटना की गंभीरता को देखते तत्काल कारवाई की जाए एवं गैरकानूनी तरीके से निकाली गई राशि वापस दिलवाई जाए।

इनका कहना….

बैंक खाते से राशि निकाले जाने की शिकायत मिली है।घटना की जांच की जा रही है।

नरेंद्र सिंह परिहार, टीआई, थाना चोपना

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button