Betul News : बिगड़ने लगी बैतूल की आबोहवा, प्रदूषण रोकने के उपाए नाकाम

Betul News: Betul's air quality is deteriorating, measures to curb pollution are unsuccessful

बिगड़ते जा रही एयर इंडेक्स क्वालिटी, नहीं हुआ तो सुधार तो भुगतने पड़ेंगे परिणाम

Betul News : बैतूल। प्रदूषण को रोकने के लिए किए जा रहे तमाम उपाए नाकाम साबित हो रहे हैं। बैतूल जिले की आबोहवा सुधरने की बजाए और बिगड़ते जा रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधरने के बजाए और बिगड़ गई है। इसमें सुधार नहीं हुआ तो इंडेक्स क्वालिटी खतरनाक स्तर पर पहुंच सकती है। बैतूल सतपुड़ा की वादियों में बसा हुआ है। इसके बावजूद भी प्रदूषण स्तर बढ़ते ही जा रहा है। प्रदूषण को कम करने के लिए जो मापदंड बनाए गए हैं, उसका सही तरीके से पालन नहीं होने के कारण हवा में प्रदूषण स्तर और बढ़ने लगा है।

मप्र प्रदूषण बोर्ड ने 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बैतूल का प्रदूषण स्तर बढ़ने की जानकारी सामने आई है। बैतूल की एयर क्वालिटी इंडेक्स 121 पहुंच चुका है। इंडेक्स क्वालिटी 100 से कम होना चाहिए, लेकिन अब यह धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पिछले वर्ष इंडेक्स क्वालिटी 106 थी अब इसमें इजाफा हो गया है। इस पर नियंत्रण नहीं किया तो आने वाले दिनों में बैतूल की आबोहवा भी बहुत खराब स्थिति में पहुंच जाएगी।

यह है प्रदूषण का प्रमुख कारण

प्रदूषण बोर्ड का कहना है कि प्रदूषण स्तर बढ़ने के कई कारण सामने आए है, जिसमें पराली जलाना, खराब सड़कों के कारण धूल उड़ना, कंडम वाहनों के धुएं से, निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट की व्यवस्था न होना सहित कई कारण शामिल हैं। प्रदूषण को रोकने के लिए जो उपाए किए जा रहे हैं, वे नाकाफी साबित हुए हैं। प्रदूषण बोर्ड छिंदवाड़ा द्वारा पिछले कुछ माह पहले गुड़ घानों का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने गुड़ घानों से प्रदूषण बढ़ने की बात कही थी। साथ ही फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं और कैमिकल के कारण भी बैतूल का प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button