Betul News: जलशाखा प्रभारी गए केदारनाथ, लीकेज की समस्या बढ़ी

Betul News: Water department in-charge went to Kedarnath, leakage problem increased

सब इंजीनियर खानूरकर का तबादला तो वागद्रे को सौंपा जल शाखा प्रभार

Betul News: बैतूल। नगरपालिका में इस समय सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। भले ही तीखी गर्मी नहीं पड़ रही है, लेकिन शहर में पानी सप्लाई प्रभावित होने लगी है। माचना डैम का सपोर्ट का पानी सूखने की कगार पर पहुंचने के बाद दो दिन के अंतराल में लोगों को पानी दिया जा रहा है। इस बीच जलशाखा प्रभारी उपयंत्री धीरेंद्र राठौर केदारनाथ यात्रा पर चले गए। उनके स्थान पर हाल ही में चिचोली के साथ बैतूल का जिम्मा संभालने वाले उपयंत्री नगेंद्र वागद्रे को जलशाखा का स्थाई प्रभार दिया गया है। चूंकि यहां पर पदस्थ एक अन्य उपयंत्री ब्रजेश खानूरकर का नर्मदापुरम के सोहागपुर स्थानांतरण होने के कारण व्यवस्था और प्रभावित हो गई है। अब केवल दो सब इंजीनियर के भरोसे ही नपा 33 वार्डों का जिम्मा संभालेंगी।

गर्मी की शुरुआत होते ही नगरपालिका पर दुबले पर दो अषाढ़ वाली कहावत चरितार्थ हो गई। पहले ही अधिकारियों की कमी चल रही थी, ऐसे में विधायक हेमंत खंडेलवाल की सक्रियता से संविदा उपयंत्री धीरेंद्र राठौर की सेवा और चिचोली में पदस्थ उपयंत्री नगेंद्र वागद्रे को दो दिन के लिए बैतूल नपा में सेवा देने का आदेश निकाल दिया गया। इस आदेश का परिपालन शुरू होता, इसके पहले ही एक उपयंत्री ब्रजेश खानूरकर का होशंगाबाद जिले की सोहागपुर नगरपालिका तबादला कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि उनकी पार्षदों ने भी शिकायत की थी और नपा अध्यक्ष के अलावा विधायक भी उनकी कार्यप्रणाली से नाखुश थे। खानूरकर के बैतूल से स्थानांतरित होने के बाद अब केवल एक उपयंत्री के भरोसे पूरा काम संचालित होगा। एक अन्य उपयंत्री वागद्रे केवल सप्ताह में दो दिन बैतूल नपा में अपनी सेवाएं दे सकेंंगे। ऐसे में कामकाज प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

पाइप लाइन लीकेज ने बढ़ाई समस्या

इधर नपा की मुख्य पाइप लाइन पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से 3-4 बड़े लीकेज को सुधारने में नपा को पसीना छूट गया है। मुख्य पाइप लाइन में आए बड़े लीकेज से सबसे पहले पीपल चौक सदर पर रास्ता अवरूद्ध कर लीकेज सुधारा गया। एक पखवाड़े से नपा कछुआ चाल में इस लीकेज को सुधारने का प्रयास कर रही है। यह लीकेज भी तब ठीक हुआ जब सांझवीर टाईम्स ने जनहित के मुद्दें पर दो दिन पहले समाचार प्रकाशित किया था। दूसरा बढ़ा लीकेज हुआ।

यहां से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहने के बाद नपा को मरम्मत की याद आई तो पूरी डामर की मेन रोड को खोदकर लीकेज देखना पड़ा। इसे भी दस दिनों बाद सुधारने का दावा नपा ने किया है, लेकिन पीपल चौक और गंज प्राइमरी स्कूल के पास हुए बड़े लीकेज के लिए खोदे गए गड्ढे को बंद नहीं करने से अभी भी यातायात अवरूद्ध है।

पेयजल सप्लाई अभी भी प्रभावित, नपा के जिम्मेदार मौन

चौकाने वाली बात यह है कि माचना डैम में पानी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। इसके बाद नगरपालिका ने एक दिन के बजाए दो दिन के अंतराल में शहर में पानी की सप्लाई करने का निर्णय लिया, लेकिन कई वार्डों में लीकेज के कारण सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। गंज और सदर के कई वार्डों में लीकेज की वजह से दो दिन के अंतराल में होने वाली सप्लाई में पानी बिलकुल कम आ रहा है। इधर चर्चा है कि नपा में अधिकारियों के बीच एक बार फिर से कामकाज का बंटवारा होगा। नए उपयंत्री वागद्रे के आने और खानूरकर की जिले से रवानगी के बाद दो इंजीनियरों के बीच मेें कामकाज का बंटवारा किया जाएगा।

इनका कहना…

जिन स्थानों पर लीकेज हुआ है, उसे सुधार दिया गया है। कांक्रीट बेस मजबूत करने के बाद मार्ग शुरू कर दिया जाएगा। सब इंजीनियरों के तबादले और अवकाश की वजह से कामकाज कुछ प्रभावित हो रहे हैं।

सतीष मटसेनिया, सीएमओ नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button