Betul News: परिषद के सम्मेलन में हंगामे के निकल रहे मायने
Betul News: The meaning of the uproar in the council meeting is emerging

कांग्रेस पार्षद ने सीएमओ की बात पर बोतल फेंकी, जेल और होर्डिंग के मुद्दें पर पहली बार कांग्रेस-भाजपा साथ हुए
Betul News: बैतूल। भले ही जिला मुख्यालय की परिषद की बैठक होने को दो दिन का समय बीत गया हो, लेकिन इसकी सुर्खियां अभी भी जारी है। दरअसल बैठक में जिस तरह से भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा मचाया, इससे सभी हतप्रद है। दरअसल जिला जेल की जमीन और होर्डिंग के मुद्दें पर पहली बार भाजपा और कांग्रेस पार्षद एकजुट हो गए। बैठक में कांग्रेस पार्षद अब्दुल नफीस होर्डिंग को लेकर सीएमओ के बातों से संतुष्ट न होकर बोतल तक उछालकर फेंक दी। इससे बैठक में सन्नाटा पसर गया। हालांकि मामला आगे नहीं बढ़ा, लेकिन बैठक के बाद इसकी सुर्खियां अभी भी बनी है।
दो दिन पहले बाल मंदिर सभागृह में परिषद का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें 26 विषयों पर चर्चा की जानी थी। लंबे समय बाद हो रही बैठक को लेकर पूर्व में भी संभावना दिखाई दे रही थी कि भाजपा और कांग्रेस के पार्षद कुछ मामलों को लेकर मुखर हो सकते हैं, ऐसा हुआ भी। पहली बार परिषद का सम्मेलन अपरान्ह 3.30 से शुरू होकर शाम 7.15 बजे तक चलते रहा। पहली मर्तबा करीब चार घंटे तक सम्मेलन की चर्चा चलते रही, इसमें कुछ मुद्दें ऐसे थे, जिसके कारण अध्यक्ष और सीएमओ को पार्षदों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोनों ने इसका हल निकालने और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देकर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास भी किया।
होर्डिंग- जेल की जमीन के मामले में एकजुटता
पहली मर्तबा परिषद में ऐसा नजारा दिखा जब भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने कुछ मुद्दों पर जबरदस्त एकजुटता दिखाई। वरिष्ठ पार्षद आनंद प्रजापति ने जेल की जमीन के मुद्दें पर ध्यान आकर्षित किया। इसका कांग्रेस के पार्षदों ने भी समर्थन कर दिया। सभी ने सवाल किया कि अखबारों में इस तरह की खबरें प्रकाशित हो रही है। इस पर सीएमओ ने जवाब भी दिया। इससे कुछ पार्षद असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि कलेक्टर और टीएनसीपी ने इसकी अनुमति दी है।
इसके बाद होर्डिंग के मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्षद अब्दुल नफीस ने सवाल खड़े किए। उनका आरोप था कि नियम के विरूद्ध यूनीपोल लगाने पर परिषद को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद वे नाराज होकर अपने टेबल के पास रखी पानी की बोतल उठाकर नीचे फेंक दी। इससे बैठक में सन्नाटा पसर गया। कहा जा रहा है कि बैठक में इसके बाद काफी हंंगामा भी मचा। चर्चा है कि मामला विधायक तक भी पहुंचा है।




