Betul News: एक वीडियो ने कर दिया कांग्रेस के सृजन कार्यक्रम का विसर्जन

दलित समाज के नेता से विवाद की इनसाइड स्टोरी छन कर आई बाहर

Betul News: बैतूल। संगठन सर्जन कार्यक्रम के अंतर्गत जैन दादावाड़ी में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के अलावा जिले भर के कांग्रेसी एकत्रित हुए थे। कार्यक्रम का मैसेज आम नागरिको के बीच सकारात्मक अंदाज भी ले चुका था। लेकिन दिग्गज नेताओं के निकलते ही मौके पर कुछ ऐसा घटित हो गया जिसने संगठन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए शोषल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने जिला कांग्रेस के सृजन कार्यक्रम को विसर्जन कार्यक्रम में तब्दील कर दिया।

अब खुद कांग्रेसियों के बीच चर्चा है कि, इस घटना के सूत्रधारों ने एक बार फिर दो गुटों के बीच गहरी खाई खींच दी है। और कांग्रेस का दूसरा नाराज धड़ा अब पूर्णाहुति की तैयारी करने में जुट गया है।

दलित समाज के नेता से गाली गलौच , समाज मे नाराजगी

दरअसल जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जैन दादावाड़ी में कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दूसरे दिन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित तमाम दिग्गज नेता यहां पहुंचे थे।अंदर खाने से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलग अलग गुट बनाकर प्रभारी को सभी से परिचित कराया जा रहा था।

जानकारी मिली है कि कुछ गुटों में मौजूद नेताओं ने पूर्व मंत्री और मुलताई के पूर्व विधायक सुखदेव पांसे की शिकायतें करनी शुरू कर दी। जिसकी भनक सुखदेव पांसे समर्थकों को लगने के बाद समर्थक भड़क गए जो स्वाभाविक भी था। अब यह शिकायतें किसने करवाई क्यों करवाई यह अलग विषय है।

लेकिन इसी बीच दलित समाज से ताल्लूक रखने वाले कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी आक्रोशित कांग्रेसियों के हत्थे चढ़ गए उनसे गाली गलौच और धक्का मुक्की तक हो गई। इसी कहा सुनी और गाली गलौच का वीडियो शाम होते ही शोसल मीडिया पर वायरल हो गया। दलित समाज के नेता पंकज अतुलकर ने कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुए पार्टी के भीतर इस घटना को दलितों का अपमान बता दिया।

जिसके बाद दलित समाज के लोगो ने भी अपना आक्रोश व्यक्त किया है। कार्यक्रम में उपस्थित कुछ कांग्रेसियों का यह मानना है कि काफी हद तक जिले में कांग्रेस एक जुट होने में कामयाब हो चुकी थी , लेकिन एक नया मामला सामने आने के बाद परिदृष्य पूरी तरह बदलने के संकेत भी मिल रहे हैं।

दूसरा गुट पूर्णाहुति की कर रहा तैयारी, फिर दिखेगी गुटबाजी

घटना को लेकर जिले के कांग्रेसियों में अब तरह तरह की चर्चाएं सुनी और सुनाई जा रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक दूसरे को नीचा दिखाने की इस कोशिश के बाद शिकायत से रूष्ट धड़ा अब पूर्णाहुति की तैयारी जरूर करेगा।

पूरे कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओ के मुताबिक सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। कार्यकर्ताओं में उत्साह अलग ही नजर आ रहा था, लेकिन अंतिम चरणों मे जो वाकया घटित हुआ उससे जिले भर में कांग्रेस की किरकिरी हो रही है।

स्वाभविक है कि जिस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, उस घटना के बाद पांसे समर्थक चुप बैठेंगे यह कहीं से कहीं तक सम्भव नजर नहीं आ रहा है। शिकायत किसने करवाई क्यों करवाई औऱ किस किससे करवाई इसकी तस्दीक भी करवाई जा रही है।हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button