Betul News: Video: परिक्रमा मार्ग पर स्थित मकान में लिखी जा रही थी सट्टा पट्टी, पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा

Betul News: पवित्र नगरी में धड़ल्ले से जुआ और सट्टे का गोरख धंधा जारी है। जिसका खुलासा शनिवार को ताप्ती सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर स्थित एक मकान में पुलिस की दबिश के दौरान सट्टा लिखते हुए सात आरोपियों को पकड़ने के साथ हुआ।

शनिवार को थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ताप्ती दर्शन के लिए गए थे ।इस दौरान भक्तों ने परिक्रमा मार्ग पर स्थित शनि मंदिर के सामने एक मकान में सट्टा पट्टी लिखे जाने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी ने सिविल यूनिफॉर्म में ही पुलिस कर्मियों के साथ बताए गए ठिकाने पर दबिश दी।

दबिश के दौरान मकान स्वामी मोतीदास उदासी के साथ श्याम धुर्वे, प्रवीण सारोदे, राजेश अहिरवार, कपिल राजपूत सभी निवासी मुलताई और सूरज हारोडे निवासी ग्राम खड़आमला, किसना बरडे निवासी ग्राम सांडिया सट्टा पट्टी लिखते हुए मिले।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हजार 220 रुपए और सट्टा पट्टी और मोबाइल फोन जप्त किए हैं।वही आरोपियों ने बताया वह सट्टा पट्टी मोबाइल से आमला निवासी खायवाड पवन को मोबाइल फोन पर उतारते हैं। पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई की है। वही पुलिस खायवाड़ पवन के खिलाफ भी कार्यवाही कर रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button