Betul News: सुधाकर की टीम में पुरानी कार्यकारिणी के 70 प्रतिशत पदाधिकारी होंगे रिपीट!

Betul News: 70 percent of the old executive officers will be repeated in Sudhakar's team!

सबसे ज्यादा कशमकश महामंत्री को लेकर, उपाध्यक्ष में भी माथापच्ची जारी

Betul News: बैतूल। भाजपा की राजनीति में महज एक माह में आमूलचूल परिवर्तन हो गया है। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश भाजपा का मुखिया बनाने से समीकरण बदलकर रह गए। पदभार ग्रहण करने के बाद जिस तरह हेमंत ने अपने तेवर दिखाएं हैं, इससे भाजपा ने बदलाव की परिपाटी दिखाई देने की संभावना है। नए प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों से 25 जुलाई तक जिला कार्यकारिणी, कालेज की जनभागीदारी समिति, एल्डरमेन, बचे हुए ब्लाक अध्यक्षों के लिए नाम मांगे हैं। इसी के बाद जिला कार्यकारिणी को लेकर बैतूल में भी काफी हलचल मची है। भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि टीम सुधाकर में यदि 70 प्रतिशत पुरानी कार्यकारिणी रिपीट हो जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। वर्तमान में सबसे अधिक खींचतान जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष को लेकर मची है।

प्रदेश अध्यक्ष का गृह जिला होने के कारण भाजपा की जिला कार्यकारिणी पर सभी की नजर टिकी है। इसी वजह जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सभी से सहमति बनाकर कार्यकारिणी घोषित करने के लिए प्रयासरत है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष का गृह जिला होने के कारण जिला अध्यक्ष सभी वर्ग को कार्यकारिणी में शामिल कर संतुलित बनाने का प्रयास करेंगे। हालांकि पद पाने के लिए जिला अध्यक्ष के पास बहुत अधिक नाम आ रहे हैं। इसी वजह अब तक नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। सूत्र बताते हैं कि इस सप्ताह के अंत तक कार्यकारिणी पर मोहर लगने के बाद प्रदेश संगठन अनुमोदित की जाएगी। हालांकि इसमें कुछ समय और भी लगने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इन नामों पर गंभीर मंथन

भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सुधाकर पवार की कार्यकारिणी में पुराने पदाधिकारियों की लॉटरी लग सकती है, लेकिन कुछ निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होना भी तय है। वैसे पुराने कार्यकारिणी से जिला महामंत्री कमलेश सिंह, जिला मंत्री कृष्णा गायकी, राजेंद्र मालवीय, दीपक सलूजा, अतीत पवार जैसे अनुभवी नेताओं की दोबारा वापसी लगभग तय मानी जा रही है। इसके अलावा कुछ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम सुधाकर की टीम फाइनल हो सकते हैं। इन नामों पर गंभीर मंथन चल रहा है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो बबाल शुक्ला की कार्यकारिणी वाले कई पदाधिकारियों की फिर से लाटरी लगना तय माना जा रहा है।

जिला महामंत्री-उपाध्यक्ष को लेकर घमासान

वैसे तो जिला अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी को संतुलीत बनाने के लिए सारे प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद वर्तमान में जिला महात्री और उपाध्यक्ष को लेकर सबसे ज्यादा घमासान मचने की खबर है। सूत्र बताते हैं कि जिला महामंत्री को लेकर एक अन्यर सौ बीमार जैसे हालात है। चंूकि पार्टी गाइड लाइन के अनुसार ती महामंऋी बनेगी। इनमें से दो महामंत्री सामान्य-पिछड़ा वर्ग और एक महामंत्री अनुसूचि जाति वर्ग से बनाया जाना है, इसलिए सामान्य वर्ग के दो महामंत्री के लिए कई नाम सुर्खियों में चल रहे हैं। इनमें महिला वर्ग से रश्मि साहू का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

दूसरे महामंत्री के लिए कृष्णा गायकी, भास्कर मगरदे, अतीत पवार, कमलेश सिंह, राजेंद्र मालवीय जैसे वरिष्ठ नेताओं की दावेदारी सामने आ रही है। यहां पर भी पेंच है कि जिला अध्यक्ष पवार समाज है, इसलिए अतीत का नाम पीछे हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो उन्हें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। कमलेश सिंह के नाम पर महामंत्री बनने में पेंच आया तो उन्हें भी उपाध्यक्ष बनाकर समायोजित किया जा सकता है। भास्कर का नाम कुंबी समाज से महामंत्री के लिए गंभीर माना जा रहा है। वे युवा मोर्चा अध्यक्ष रहते हुए अपनी उम्र पार कर चुके हैं, इसलिए उन्हें जिला संगठन में लाया जा सकता है।

पुरानी कार्यकारिणी से कई की छुट्टी, नए को मौका

सूत्र बताते हैं कि पुरानी कार्यकारिणी में निष्क्रिय रहे, कई पदाधिकारियों की छुट्टी होना तय माना जा रहा है। इन पदाधिकारियों को चार वर्ष में अधिक सक्रिय नहीं देखा गया। सूत्र बताते हैं कि इनमें कुछ पदाधिकारी बिलकुल सक्रिय नहीं थे। कुछ सक्रिय जरूर थे, लेकिन इन्हें बदला जा सकता है। इनमें उर्मिला उइके, श्यामवती तेम्रवाल, लतेश पवार, विशाल बतरा, भगवंत रघुवंशी, मनीष माथनकर, वर्षा गढ़ेकर का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा जिन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है, इसमें कांग्रेस से भाजपा में आए सुनील शर्मा के अलावा जिपं सदस्य शैलेंद्र कुंभारे समेत जिले के विभिन्न मंडलों से कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button