Betul News: हेमंत की यह खूबी, जो दूसरों से रखती है इतर

Betul News: This quality of Hemant, which sets him apart from others

वरिष्ठों की सम्मान की बैतूल से शुरू हुई परंपरा का पूरे प्रदेश में कर रहे निर्वाहन, हर कोई हुआ कायल

Betul News: बैतूल। प्रदेश अध्यक्ष बनने के पहले विधायक रहते और न रहते हुए अपने गृह क्षेत्र बैतूल में पार्टी के वरिष्ठों के सम्मान और उनकी कुशलक्षेम पूछने की परंपरा को हेमंत खंडेलवाल ने पूरे प्रदेश में परिपाटी बनाकर इतिहास रच दिया है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बने अभी महज 22 दिनों का ही समय बीता है, लेकिन उनकी इस खूबी और परंपरा की शुरुआत की मुक्तकंठ से प्रशंसा हो रही है। अब तक वे चार संभागों में पहुंचकर कार्यक्रमों में शामिल हुए, लेकिन इसके बाद उन्होंने यहां के वरिष्ठों की कुशलक्षेम जानना नहीं भूला। उनकी इसी खूबी के न सिर्फ पार्टी के वरिष्ठ नेता बल्कि अन्य लोग भी कायल हुए बिना नहीं रहे।

अपनी सादगी के लिए वैसे तो भाजपा के नए मुखिया इस समय सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने सफेद शर्ट को अपना पहनावा और ब्रांड बनाया है। वैसे तो राजनीति में अधिकांश नेता कुर्ता-पैजामा पहनते नजर आए, लेकिन इसके इतर खंडेलवाल अपनी पुरानी पोषाक नहीं भूले। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी उन्होंने अपना पहनावा नहीं बदला। प्रदेश के कई दिग्गज नेता भी उनकी पहनावे और सादगी की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर चुके हैं। प्रशंसा की यदि बात की जाए तो यह थमते दिखाई नहीं दे रही है। दरअसल अध्यक्ष बनने के बाद बदलाव की परिपाटी के लिए उन्होंने कई आगे की सोचकर अच्छी पहल का भी प्रयास किया है।

पदभार ग्रहण करते राजधानी से हुई शुरुआत

जिस दिन चौकाने वाले घटनाक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए हेमंत खंडेलवाल का नाम तय किया, तब किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं था। उनका एकमात्र नामांकन आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गया कि हेमंत का निर्विरोध निर्वाचन तय है। अगले दिन सारी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें भाजपा प्रदेश की कमान सौंप दी गई। इसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष ने अपने गृह क्षेत्र बैतूल में शुरू की गई परंपरा का निर्वाहन राजधानी में किया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से औपचारिक मुलाकात कर आभार भी जताया। इसके ठीक बाद नए प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल में निवास करने वाले पूर्व संगठन महामंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता माखन सिंह, सुभाष भगत से मुलाकात कर उनका अशीर्वाद लिया। पद संभालने े के बाद यह परंपरा की शुरुआत राजधानी से ही शुरू हुई।

संभाग के दौरे पर भी दिखी अलग झलक

अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अगले दिन मुख्यमंत्री के गृह नगर उज्जैन में महाकाल के दर्शन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां पहुंचकर भी उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। यह सिलसिला इंदौर में भी जारी रहा, जब उन्होंने पार्टी की पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन और अन्य वरिष्ठों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद जबलपुर प्रवास के दौरान यहां की पूर्व सांसद वरिष्ठ नेत्री जयश्री बनर्जी के आवास पर भी व्यस्तम समय निकालकर पहुंचने से गुरेज नहीं की। ग्वालियर प्रवास पर नए प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के मंत्री प्रधुम्र सिंह तोमर समेत अन्य वरिष्ठों के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप मिश्रा को भी वे नहीं भूले। उनसे भी जाकर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठों से मुलाकात की परंपरा आज भी जारी है।

वरिष्ठों का सम्मान बरकरार रखने की अनुकरणीय पहल

राजनीतिक जानकारी नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की इस परिपाटी को अनुकरणीय पहल बता रहे हैं। उनका मानना है कि भाजपा में वरिष्ठों के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। हालांकि पार्टी में उनके योगदान को याद करने के लिए नए अध्यक्ष ने जिस तरह नई परिपार्टी की शुरुआत की है, कहीं न कहीं वरिष्ठों का सम्मान रखने की एक अच्छी पहल है। इससे उनका सम्मान और पार्टी में पूछ-परख बनी रहेगी।

एक अन्य राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत की इस पहल का अन्य कार्यकर्ता भी आत्मसात करें तो पार्टी से रिटायर होने वाले मार्गदर्शक और वरिष्ठों का सम्मान बरकरार रखने की नई शुुरुआत हो सकती है। वैसे नए अध्यक्ष जिस तरह पार्टी में बदलाव के लिए युवाओं और कार्यकर्ताओं को सीख दे रहे हैं। इसके भी दुर्गामी परिणाम देखने को मिलेंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button