Betul Fraud News: बड़ा फर्जीवाड़ा: लेखाधिकारी के रहने के बाद भी सातनकर ने बनाई दूसरी आईडी! 

कोषालय में बिल लगाकर दीपावली के वेतन का आहरण, सीएमएचओ कार्यालय में तबादला होने के बावजूद लेखाधिकारी दो जगह कर रही काम

Betul Fraud News: बैतूल। जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे के विश्वास पात्र और स्वजातीय लिपिक कमलेश सातनकर को उपकृत करने को लेकर शासन के नियमों को दरकिनार कर दिया गया है। सिविल सर्जन द्वारा सौंपे गए दायित्वों के अलावा उनके करीबी होने का फायदा उठाकर सातनकर ने शासकीय नियमों की ऐसी अनदेखी की है कि कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ द्वारा निष्पक्ष जांच की जाती है तो आर्थिक अनियमित्तओं का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हो सकता है।

सूत्र बताते हैं कि जिला अस्पताल में स्थाई लेखापाल स्मिता सोलंकी के रहने के बावजूद बीते माह लिपिक सातनकर ने कोषालय में अपने हस्ताक्षर से एक अन्य आईडी बनाकर बिल लगाए। इसी आईडी कोषालय कार्यालय से जिला अस्पताल के कर्मचारियों का भुगतान हुआ है। यदि मामले में जांच की जाए तो इस फर्जीवाड़े के बाद न सिर्फ लिपिक सातनकर बल्कि सिविल सर्जन भी कटघरे में आ सकते हैं।

जानकार सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल में सहायक ग्रेड-3 स्मिता सोलंकी पिछले कई वर्षों से लेखापाल का काम कर रही है। हाल ही में शासन के नियम के अनुसार उन्हें पदोन्नत कर सहायक ग्रेड-2 बनाया गया है और जिला अस्पताल से सीएमएचओ कार्यालय स्थानांतरित कर यहां का लेखापाल बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक कुछ दिनों पहले उन्होंने बकायदा सीएमएचओ कार्यालय जाकर ज्वाईनिंग भी ले ली, लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि उसके बाद से वे जिला अस्पताल में ही काम करते देखे जा रहे हैं। सवाल यह है कि शासन ने उनकी पदस्थापना सीएमएचओ कार्यालय में पदोन्नत होने के बाद की है, लेकिन वहां उपस्थिति न देकर वे आज दिनांक सिविल सर्जन कार्यालय में कार्य संपादित करते देखी जा सकती है।

मिली भगत से पूरा काम संचालित

जानकार सूत्रों की माने तो इस मामले में सिविल सर्जन और लिपिक सातनकर की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के कमिश्रर ने अटैचमेंट पर सख्ती दिखाते हुए सभी कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर भेजने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा ने सभी बीएमओ को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनकी मूल स्थापना भेजने के आदेश जारी कर दिए, लेकिन लेखापाल स्मिता सोलंकी के मामले को लेकर जिस तरह से नियम के विरूद्ध काम किया गया , यह जांच का विषय हो सकता है। चूंकि जिला अस्पताल में उनकी ही आईडी से अब तक कोषालय कार्यालय में सारे बिल लगाए जाकर वेतन समेत अन्य बिलों का आहरण हो रहा है।

इसी बीच उनका तबादला सीएमएचओ कार्यालय होने के बावजूद जिला अस्पताल में पदस्थ रहना शंका को जन्म दे रहा है। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ घोरे अवकाश पर होने का बहाना बनाकर मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे हैं, इसलिए मामले को लेकर को स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

कैसे बनाई दूसरी आईडी?

सूत्र बताते हैं करीब एक माह पहले स्थाई लेखापाल स्मिता लोखंडे की मौजूदगी के बावजूद दूसरी आईडी लिपिक सातनकर के नाम से बनाई गई। इस आईडी से कोषालय में बिल भी लगाए गए। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि इसी आईडी से कोषालय से जिला अस्पताल के सभी कर्मचारियों का भुगतान हुआ है।

सवाल यह है कि शासन के नियम के अनुसार एक लेखापाल की मौजूदगी में दूसरी आईडी कैसे बनाई और कोषालय में बिल किस आधार पर लगाए गए? यदि सीएमएचओ को सौंपी गई इस मामले को भी गंभीरता से शामिल किया जाता है तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है। जानकार सूत्रों ने यह भी बताया कि लेखापाल की आईडी और पासवर्ड भी लिपिक सातनकर को पता है। इसी आधार पर कई बिल कोषालय में लगाए जा चुके हैं।

इनका कहना..

आपके द्वारा शिकायत में मुझे कोषालय में दूसरी आईडी बनाकर बिल लगाने समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी दी है। मामले की शीघ्र ही जांच शुरू होगी। इसके बाद कलेक्टर साहब को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

डॉ संजीव शर्मा, सीएमएचओ बैतूल 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button