Betul Ki Khabar: हाइवे पर किसान की मौत से बिगड़े हालात, पांच थानों का पुलिस बल तैनात

Betul Ki Khabar: Situation worsened due to the death of a farmer on the highway, police force of five police stations deployed

पुलिस अभिरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार, कांग्रेस और एनएसयूआई ने जताया आक्रोश

Betul Ki Khabar: बैतूल। बीती रात नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत के बाद रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित भीड़ के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनाए रखने के लिए एसपी निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर पांच थानों से भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पलासपानी निवासी गुलशन पिता डोमा सिंह कुमरे (24) की बाइक को एक यात्री बस ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हाइवे क्रॉसिंग नहीं होने से नाराज ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि गांव से हाइवे की दूसरी लेन तक जाने के लिए क्रॉसिंग न होने के कारण उन्हें रोजाना खतरा उठाकर लंबा और गलत दिशा में सफर करना पड़ता है। इसी असुविधा और प्रशासन की लापरवाही के कारण गुलशन की जान गई। इसी मुद्दे को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। रविवार सुबह एनएसयूआई के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हाइवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर एएसपी कमला जोशी तत्काल मौके पर पहुंचीं और एनएसयूआई नेताओं से चर्चा कर माहौल शांत किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गंज, कोतवाली, शाहपुर, चिचोली और रानीपुर थानों से पुलिस बल बुलाया गया। बैतूल और शाहपुर एसडीओपी समेत संबंधित थानों के टीआई मौके पर तैनात रहे। पुलिस की निगरानी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर अंतिम संस्कार कराया गया।

एक साल पहले हुआ था विवाह, छह माह का बेटा अनाथ

मृतक गुलशन की शादी एक साल पहले हुई थी और उसका छह माह का बेटा है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन हाइवे पर सुरक्षित क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं करता, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया गया है। प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी गई है और आगे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बल तैनात है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button