Betul News: एकलव्य शाहपुर में बड़ा खेल करने की हो रही थी तैयारी

Betul News: Preparations were being made to play a big game in Eklavya Shahpur.

पूर्व कर्मचारी के विरोध से रूका भ्रष्टाचार, बीईओ गुलाबराव बर्डें संदेह के घेरे में

Betul News: शाहपुर। एकलव्य आर्दश आवासी विद्यालय में करोड़ों रूपए का बजट ठिकाने लगाने के चक्कर में पिछले वित्तीय वर्ष में कई कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जा चुकी है। बावजूद इसके आवासी विद्यालय में भ्रष्टाचार को अंजाम देने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर आवासीय विद्यालय में करोड़ों को बजट को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा था। मीडिया में प्रकाशित हो रही खबरों में आवासी विद्यालय के ही बीईओ का नाम सबसे ज्यादा संदेह के घेरे में है, क्योंकि इस भ्रष्टाचार के प्रयास में नियम, कायदे, कानूनों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई है। जानकार सूत्र बताते है कि उक्त क्लर्क ने कलेक्टर के निर्देशों का दुरूपयोग करते हुए दो संस्थाओं का संचालन हड़पने का प्रयास भी बीईओ द्वारा किया गया है।

भोपाल से लेकर बैतूल तक आदेशों की उड़ाई जमकर धज्जियां

जानकार सूत्र बताते है कि शाहपुर बीईओ गुलाबराव बर्ड़े ने एकाउंटेंट ब्रजेन्द्र शिवहरे के साथ मिलकर इस पूरे खेल को अंजाम देते हुए भोपाल एवं बैतूल से जारी हुए आदेशों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई। सचिव मध्यप्रदेश स्पेशल एंड एकेडमिक सोसायटी भोपाल के पत्र क्र. 464/2020/886 दिनांक 27 जुलाई 2020 तथा आदेश क्र. 90 दिनांक 01 जुलाई 2024 को भी दरकिनार कर निर्माण में खरीदी का अनुचित प्रयास किया, तथा समिति में अन्य सदस्यों को भी जोड़ लिया गया, जबकि मिनिस्ट्री ऑफ ट्रायबल अफेयर्स भारत सरकार की कंडिका 4.3 के अनुसार जिला स्तरीय समिति का अध्यक्ष कलेक्टर होता है, साथ ही एमपी सरस के बायलॉज की कंडिका 20 में भी अध्यक्ष कलेक्टर को ही बनाया गया है।

एकलव्य आदर्श आवासी विद्यालय शाहपुर के पत्र क्र. 63 दिनांक 07 जून 2024 के मुताबिक दस्तावेज विद्यालय स्तरीय समिति का गठन एवं एजेंड़ा पूर्ण कर लिया गया था, लेकिन अनुविभागीय अधिकारी जो कि विद्यालय स्तरीय समिति का अध्यक्ष होता है उनके समक्ष यह दस्तावेज पेश ही नहीं किए गए। बीईओ गुलाबराव बर्डें के भ्रष्टाचार करने की मांसिकता के चलते मन माफिक समिति का ग
गठन कर शासन को लाखों रूपए का बट्टा लगाने का प्रयास किया गया।

सूत्रों के मुताबिक यह पूरा भ्रष्टाचार सहायक आयुक्त के संज्ञान में था, लेकिन बावजूद इसके बीईओ गुलाबराव बर्डें एवं एकाउंटेंट बिजेन्द्र शिवहरे की कार्यगुजारियों को रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया गया, यह बड़ा सवाल है। जबकि नियम अनुसार क्रय समिति में एसडीएम महिला बाल विकास अधिकारी-शिक्षा अधिकारी और बीएमओ स्तर के अधिकारी शामिल होते है, लेकिन इन अधिकारियों को अंधेरे में रखते हुए इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा था।

इनका कहना

अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसकी शिकायत केन्द्र सरकार से ही की जा सकती है।

नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी

कलेक्टर,बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button