Betul News: खिलाड़ियों की नाराजगी के बाद दूसरी जगह शिफ्ट हुआ क्रिकेट स्टेडियम

शास्त्री स्टेडियम में अब दूसरे खेलों को मिलेगा बढ़ावा, विधायक हेमंत ने दिखाई संवेदनशीलता

Betul News: बैतूल। जिला मुख्यालय के एकमात्र लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम का कायाकल्प कर इसे क्रिकेट के लिए तैयार करना अन्य खिलाड़ियों की नाराजगी का कारण बन गया। हालांकि खिलाड़ियों ने केवल अपने सुझाव दिए और संवेदनशील विधायक और प्रदेश भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शास्त्री स्टेडियम की जगह उत्कृष्ट मैदान पर क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा।

एक माह शासकीय कवायद के बाद लाल बहादुर शास्त्री की जगह अब उत्कृष्ट स्कूल मैदान में आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नपा ने वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है। स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर 5 करोड़ की लागत में तैयार होगा।

 जिला मुख्यालय होने के बावजूद बैतूल में लंबे समय से स्टेडियम की कमी महसूस हो रही है। वर्तमान में एकमात्र लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल के खिलाड़ी हर दिन प्रैक्टिस करते देखे जा सकते हैं। एक ही स्टेडियम में तीन विधा के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस में लंबे समय से बाधा आ रही है, यह बात किसी से छिपी नहीं है।

मसलन जब स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होती है तो क्रिकेट और फुटबाल, बास्केटबाल के खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बाधित हो जाती है। तीनों विधाओं के खिलाड़ी अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से पूर्व में एसोशिएशन की ओर से नाराजगी जता चुके हैं। हालांकि कुछ माह पहले बैतूल के विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने खिलाड़ियों की मांग पर आधुनिक सुविधा वाले क्रिकेट स्टेडियम के लिए 5 करोड़ की राशि शासन से स्वीकृत करवाई।

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में क्रिकेट का आधुनिक स्टेडियम बनाने की तैयारियां शुरू हो गई, लेकिन यहां क्रिकेट स्टेडियम बनता तो फुटबाल, बास्केटबाल के खिलाड़ियों के लिए रास्ते बंद हो जाते। कभी-कभी हाकी के खिलाड़ी भी इस स्टेडियम में हाथ अजमाते देखे जा सकते हैं। यही वजह है कि खिलाड़ियों ने एक स्वर में क्रिकेट स्टेडियम को दूसरी जगह बनाने का सुझाव और मांग क्षेत्रीय विधायक से की थी। उन्होंने भी संवेदनशीलता दिखाते खिलाड़ियों को निराश नहीं किया।

उत्कृष्ट विद्यालय के खाली मैदान का चयन

जानकार सूत्र बताते हैं कि क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होने से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में दूसरी विधाओं के खिलाड़ियों को परेशानी न हो, इसके लिए विधायक के निर्देश पर नपा के अधिकारियों ने दूसरी तलाशना शुरू किया। बताया जाता है कि पारधियों के सोनाघाटी में विस्थापन के बाद उत्कृष्ट विद्यालय का बड़ा मैदान रिक्त पड़ा था। यह प्रस्ताव विधायक को भी पसंद आया और 5 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधा वाला स्टेडियम इस मैदान पर बनाने का निर्णय लिया।

बड़ी बात यह है कि पूर्व में स्टेडियम के लिए 4 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी पर बाद में यह राशि 5 करोड़ कर दी गई है। उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर आधुनिक स्टेडियम में चारों ओर दर्शकों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों का चेंजिंग रूम, रूकने के लिए कुछ कमरे और आधुनिक सुविधाएं जुटाई जाएगी। पिछले दिनों नपा ने इसके लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही आधुनिक स्टेडियम का रास्ता साफ हो गया है।

सीएम हाउस तक पहुंचा था मामला

सूत्र बताते हैं कि पूर्व में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम विस्तार के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 4 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम का चयन भी किया जा चुका था, लेकिन विधायक ने खिलाड़ियों की समस्याओं को देखते हुए इसे दूसरे स्थान पर बनाने के लिए मुख्यमंत्री से पत्राचार किया था।

सूत्र बताते हैं कि इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम विस्तार कार्य की अद्यतन स्थिति और स्थान परिवर्तन के संबंध में जानकारी चाही गई थी। सीएम हाउस से पत्राचार के बाद हरकत में आए नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने तत्काल नपा सीएमओ से इस संबंध में तत्काल जानकारी मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक नपा ने यह जानकारी लौटती डाक से भेज दी। इसके बाद उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में क्रिकेट स्टेडियम को हरीझंडी मिल गई।

इनका कहना…

पूर्व में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में क्रिकेट मैदान बनना था पर बाद में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए वर्क आर्डर भी जारी हो गए हैं। 

नगेंद्र वागद्रे, उपयंत्री नपा बैतूल 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button