Betul News: मेलघाट कारिडोर से जुड़े जंगल पर 150 से अधिक परिवारों का कब्‍जा

Betul News: More than 150 families occupy the forest connected to Melghat Corridor

बड़े पैमाने पर पेड़ों की भी कटाई, वन विभाग समझाइश देने की तैयारी में

Betul News: सारनी। सतपुड़ा मेलघाट कॉरिडोर से जुड़े घने जंगल वाले क्षेत्र को अपना आशियाना बनाकर 150 से अधिक परिवार जंगल में बस गए हैं। इसकी जानकारी वन विभाग को है। विभाग द्वारा कार्रवाई भी की गई। लेकिन उत्तर वन परिक्षेत्र सारणी द्वारा की गई कार्रवाई ना काफी है। अब जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है और जंगल काट कर वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे लोगों को खदेड़ने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर प्रशासन द्वारा सभी जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। खास बात यह है कि जो परिवार अपने पुश्तैनी गांव को छोड़कर जंगल पर कब्जा कर रहे हैं यह सभी परिवार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि समय रहते अतिक्रमण करने वाले परिवार जंगल से पुनः अपने गांव वापस नहीं जाते हैं तो शासन से मिलने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। प्रशासन में जंगल में अतिक्रमण करने वाले 150 से अधिक लोगों को चिन्हित कर उनकी जरूरी जानकारी जुटा ली है।

एक सप्ताह से चल रही है अतिक्रमण की तैयारी

बैतूल जिले के उत्‍तर वन मंडल के रिजर्व फारेस्‍ट क्रमांक-333, बीट-दक्षिण खापा परिक्षेत्र-सारनी मे विगत एक सप्ताह पूर्व बैतूल जिले के सीमा से लगे छिंदवाड़ा जिले के ग्रामों के आदिवासी परिवारों के द्वारा अतिक्रमण कर टपरे/झोपडियां बना लिए है। अतिक्रमणकारी सभी आदिवासी परिवार कोरकू जाति के है। बैतूल जिले के सारनी वन परिक्षेत्र से लगे छिंदवाड़ा जिले के ग्राम बाकोडी, किल्ला, सजारी, बखारी, दानवा ,बिछुआ, मेंढका, किल्‍लाढाना, भरदागढ़, भद्दाघाट, नांद, धोबे-बाथरी, दाउचिकड़ बर्री, कोयलबाड़ी, टेकाढाना, चांदनीयां, कोयलवानी, कांगरा,‍ रेगाभाटा, डोंगरखापा, जामुनढाना, रामपुरभाटा, करंजपानी के करीब 150 परिवार, बैतूल जिले के थाना बोरदेही तहसील आमला अंतर्गत ग्राम खांडया पिपरिया के 3 परिवारो, थाना सारनी के मछली काटा एवं ईटाभट्टा सारनी, खापा के 4 परिवारो द्वारा उक्‍त फारेस्‍ट रिजर्व की जमीन पर कब्‍जा कर निवास कर रहे है। वर्तमान समय मे बांस-बल्‍ली लगाकर करीब 40 झोपड़ी का निर्माण कर लिया गया है। इनके द्वारा रिजर्व फारेस्‍ट की करीब 50 हैक्‍टेयर जमीन पर अतिक्रमण करने की योजना है। इनका नेतृत्‍व मुरतलाल शीलू पिता भिकारी शीलू जाति-कोरकू (आदिवासी) निवासी बाकोडी तहसील जुन्‍नारदेव जिला छिंदवाड़ा के द्वारा किया जा रहा है।

इन्होंने किया अतिक्रमण

उत्तर वन परिक्षेत्र सारणी के जंगल में छिंदवाडा मुरतलाल शीलू पिता भिकारी शीलू निवासी बाकोडी तहसील जुन्‍नारदेव जिला छिंदवाड़ा, कल्‍याणसिंह लोबो, निवासी- बखारी, मनीराम शीलू ,निवासी- बिछुआ, ओझेलाल भोपा, ईमरतलाल शीलू, सूरतलाल शीलू, भैयालाल भुसूम, मंगल बैठे, शकरू दर्शमा, मनीष भोपा, निवासी- मेंढका, जारेसिंह निवासी- भरदागढ़, बंशीलाल भुसूम,निवासी बिछुआ, ज्ञानसिंह निवासी- भरदागढ़, मांगीलाल दर्शमा, शकरू दर्शमा, मंशलाल दर्शमा, सूरजू बैठे, बादल बैठा, मगलू बैठा, सुतरू बैठा, शेखलाल दर्शमा, सोमलू, कामलाल लोबो, बबलू बैठा, मंगू दर्शमा, गणेश शीलू, नुमना भुसूम, शिव भुसूम,निवासी- भद्दाघाट, संजय भुसूम निवासी भरदागढ, सुकमन शीलू, गुड्डू शीलूकर, समरसिंह, राधेसिंह डाउ समेत 150 से अधिक कोरकू परिवारों ने जंगल को अपना घर बना लिया है।

इनका कहना….

इस बारे में मुझे जानकारी मिली है। आदिवासियों को समझाइश दी जाएगी। उनसे पेड़ों को न काटने के लिए कहा गया है। न माने तो हम कार्यवाही केरेंगे।

नवीन गर्ग, डीएफओ, उत्तर सामान्य वन मण्डल, बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button