Betul Samachar: जिला अस्पताल की क्रिटिकल यूनिट को जोड़कर होगा ब्रिज का निर्माण

Betul Samachar: A bridge will be constructed by connecting the critical unit of the district hospital

काम शुरू होने से मरीजों को शिफ्ट करने में होगी आसानी

Betul Samachar: बैतूल। जिला अस्पताल और क्रिटिकल केयर यूनिट को आपस में जोड़ने के लिए ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका हैं। ब्रिज के निर्माण से मरीजों को इधर-उधर शिफ्ट करने में आसानी होगी। जिला अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से क्रिटिकल यूनिट बनाई है। इन दोनों भवनों के बीच में दूरी होने के कारण मरीजों को इस अस्पताल से दूसरे अस्पताल में मरीजों को लाने ले जाने के लिए दिक्कतें हो सकती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यहां ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। क्रिटिकल केयर यूनिट से मुख्य अस्पताल को ब्रिज के सहारे आपस में जोड़ा जा रहा है।

क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती मरीज को त्वरित उपचार मिलने के बाद मुख्य अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। ब्रिज के निर्माण कार्य से मरीजों को शिफ्ट करने में आसानी होगी। ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। कुछ ही महीनों में यह ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। इस ब्रिज से स्ट्रेचर के माध्यम से मरीजों को आसानी से इस अस्पताल से उस अस्पताल में ले जाएंगे। क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य शुरू होने के पहले दूरी पर बारिकी से नजर डाली होती तो इस ब्रिज का निर्माण कार्य करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन अब क्रिटिकल केयर यूनिट और मुख्य अस्पताल के बीच दूसरी होने पर ब्रिज का निर्माण किय जा रहा है।

करोड़ों की लागत से बनी क्रिटिकल यूनिट

जिला अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया गया है। इस यूनिट में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा, कोई मरीज सड़क हादसे में घायल होता है तो उसे सबसे पहले क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती करेंगे। यहां उपचार देने के बाद मुख्य अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। क्रिटिकल केयर यूनिट में अत्याधुनिक मशीने भी लगाई जाएगी, जिससे गंभीर मरीजों का भी उपचार हो सकेगा। नागपुर, भोपाल रैफर की संख्या कम हो जाएगी। अधिकतर सुविधाएं क्रिटिकल केयर यूनिट में मिलने वाली है। वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को भोपाल, नागपुर रैफर करना पड़ता हैं। अब इससे जल्दी मुक्ति मिलने वाली है।

80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में बनी क्रिटिकल केयर यूनिट का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं। शेष 20 प्रतिशत निर्माण कार्य भी कुछ ही महीनों के भीतर पूरा हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो तीन-चार महीने के भीतर क्रिटिकल केयर यूनिट की जिलेवासियों की एक बड़ी सौगात मिल सकती है। क्रिटिकल केयर यूनिट में कई हिस्सों में रंगरोगन का काम भी पूरा हो चुका है। इस यूनिट का जनप्रतिनिधियों के हस्ते शुभारंभ किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद ही यूनिट प्रारंभ हो सकेगी। यूनिट का निर्माण तो पूरा होने की स्थिति में हैं, लेकिन स्टाफ को लेकर अभी कोई स्थिति साफ नहीं हो पाई है। जिला अस्पताल में वैसे भी स्टॉफ की कमी बनी हुई है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे से संपर्क किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button