Betul News: गेहूं बेचकर शराब पी तो पति ने कर दी गर्भवती पत्नि की लाठी से पीटकर हत्या

Betul News: Husband killed pregnant wife by beating her with a stick after she sold wheat and drank alcohol

दो बच्चों के सामने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Betul News: बैतूल। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में ग्राम आरूल में शराबी पति ने दो बच्चों के सामने गर्भवती पत्नि की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फेल गई है। गेहूं बेचने को लेकर हुए विवाद में हत्या करने की जानकारी सामने आई है। मृतिका का सोमवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि ग्राम आरूल में 35 वर्षीय बसंती उईके की पति सोनू उईके ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घटना रविवार दोपहर लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार किया है। प्रथम दृष्टियां पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि सोनू गेहंू खरीदकर घर लाया था। पत्नि बसंती ने गेहूं को बेचकर शराब पी ली, जब यह बात पति को पता चली तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नि को लाठी से पीटकर मारडाला। महिला 3 माह की गर्भवती होना बताया जा रहा है।

आए दिनों दोनों के बीच होते थे विवाद

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नि दोनों शराब के आदी है, दोनों के बीच आए दिनों किसी ना किसी बात को लेकर विवाह होते रहेता था। घटना के दिन गेहूं बचने को लेकर विवाह हुआ था। मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया कि जब उसे घटना के बारे में जानकारी लगी तो वह बेटी के घर पहुंचा जब बेटी को देखा तो वह बेहाश की हालात में दीवार के सहारे ठीक कर बैठी थी। उसके शरीर पर छोट के निशान थे और उसके मूंह से खून निकल रहा था। शराबी दामाद घर पर लाठी लेकर खड़ा था। बेटी को तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर आये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बच्चों के सामने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने दो बच्चों के सामने पत्नि को पीटकर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात इन्द्रकुमार वर्मा के खेत पर बने मकान में हुई है। पिता द्वारा माँ को बेहरहमी से पीटता देख दोनों बच्चे अपने नाना के घर भाग गए और उन्होंने घटना के बारे में नानाजी को जानकारी दी। घटना के बाद से दोनों बच्चे डरे-सहमें थे पुलिस घटना के संबंध दोनों बच्चों से पूछताछ करेंगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button