Betul Ki Khabar: जेएच कॉलेज में 35 लाख की खरीदी पर 1.85 करोड़ की बिलिंग

Betul Ki Khabar: Billing of 1.85 crore on purchase of 35 lakh in JH College

प्रशासन ने आरोपों को नकारा, वरिष्ठ अधिकारियों से की जाएगी शिकायत

Betul Ki Khabar: बैतूल। पीएम श्री जयवंती हॉकसर कॉलेज एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। कुछ माह पूर्व छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर चर्चाओं में आए इस कॉलेज पर अब स्टेशनरी और पुस्तकों की खरीदी में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा 1 करोड़ 85 लाख रुपये की पुस्तकों और स्टेशनरी की खरीदी दिखाई गई है, जबकि वास्तविक खरीदी महज 35 लाख रुपये की बताई जा रही है।जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, कॉलेज प्रशासन सक्रिय हो गया। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे कॉलेज की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह आरोप निराधार हैं और इस संबंध में जल्द ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया को शिकायत सौंपी जाएगी।

छात्र संगठनों पर भी उठे सवाल

वायरल पोस्ट में उन छात्र संगठनों पर भी सवाल उठाए गए हैं जो सामान्य छात्र समस्याओं पर तो अक्सर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इस तरह के गंभीर वित्तीय मामलों में चुप्पी साधे रहते हैं। पोस्ट में कलेक्टर से मांग की गई है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस विषय में अधीनस्थ कर्मचारियों से चर्चा की गई है और जल्द ही कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को पत्र सौंपा जाएगा।

इनका कहना ….

हमारे संज्ञान में यह मामला आया है। लगाए गए आरोप निराधार हैं। इसकी शिकायत कलेक्टर और एसपी से की जाएगी।

डॉ. मीनाक्षी चौबे, प्राचार्य, जयवंती हॉकसर कॉलेज, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button