Betul News: होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला तीन दिन पुराना युवक का शव
Betul News: A three-day-old body of a young man found hanging from a noose in a hotel room

सुसाइड नोट में लिखा 5 लाख की चोरी का आरोप लगने से आहत होकर की आत्महत्या
Betul News: बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र कोठीबाजार थाने के पीछे एक होटल के कमरे में एक युवक का तीन दिन पुराना शव मिलने से शनसनी फेल गई है। घटना के संबंध में उस समय जानकारी मिली जब कमरे से बदबू चलने लगी थी। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है जिसमें कंपनी द्वारा 5 लाख रूपए की चोरी का आरोप लगने से आहत होकर आत्महत्या करने का उल्लेख किया है। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि रविवार की सुबह कोतवाली थाने के पीछे स्थित सोनी होटल के कमरा नं. बी-3 में तीन दिन पुराना युवक का शव फांसी पर लटका मिला।
युवक की पहचान धनवीर पिता कुंजीलाल विश्वकर्मा (31) निवासी चोपड़ाकला, विदिशा रोड भोपाल के रूप में की गई। युवक होटल के कमरे में रूका हुआ था। 21 मई तक युवक घूमते रहा, इसके बाद युवक अपने कमरे में जाने के बाद बाहर नहीं निकला। जब रविवार को कमरे से बदबू चलने लगी तो होटल के कमरे का गेट बंद था, जब संचालक ने देखा तो युवक का शव पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका था, जिसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया मृतक का शव तीन दिन पुराना होने के कारण बदबू चलने लग गई थी। शव का पंचनामा बनाकर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
युवक के पास मिला सुसाइड नोट
कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि वह टेक्सटाईल कपड़ा कंपनी भोपाल में कलेक्शन का काम करता था, कंपनी ने उस पर 5 लाख रूपए गबन करने का आरोप लगाया जिससे आहत होकर मैं आत्महत्या कर रहा हॅू। मेरे ऊपर जब 5 लाख गबन का आरोप लगा है तब से मैं बेहद परेशान हूॅ। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों को अच्छे से रहने की बात लिखी है। पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट को जप्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के राईटिंग का मिलान किया जाएगा। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में अगर कंपनी के मालिक दोषी पाए जाते है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
कमरे से बदबू चलने के बाद चला पता
जानकारी के अनुसार युवक द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी उस समय लगी जब कमरे से बदबू चलने लगी। युवक 21 मई को दिन में घूमते हुए दिखाई दिया था, जब रात के समय कमरे में गया तो बाहर नहीं निकला होटल संचालक ने भी ध्यान नहीं दिया। जब कमरे से बदबू चलने लगी तो होटल के कर्मचारियों का कमरे की तरफ ध्यान गया। जब युवक को कमरे में आवाज लगाई तो किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं आई, जब खिड़की से झाक्कर देखा तो युवक का शव गम्छे का फंदा बनाकर पंखे पर लटका था। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुट गई है।




