Betul Ki Khabar: 10 दिन बाद मात्र 6 घंटे में हटाया ट्रांसफार्मर, सड़क निर्माण का रास्ता साफ

Betul Ki Khabar: Transformer removed in just 6 hours after 10 days, way cleared for road construction

सांझवीर की खबर के बाद जागा नपा प्रशासन

Betul Ki Khabar: बैतूल। बसस्टैंड से लल्ली चौक के बीच सड़क निर्माण में बाधा बन रहे ट्रांसफार्मर को नपा ने बुधवार मात्र 6 घंटे के भीतर हटा दिया है। इसके बाद अब सड़क की दूसरी लेन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार इस समस्या को लेकर सांझवीर टाईम्स ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर नपा का ध्यान आकर्षित किया था। एमजी काम्प्लेक्स के सामने ट्रांसफार्मर न हटाये जाने से सड़क निर्माण 10 दिन से रुका हुआ था। खबर छपने के दूसरे ही दिन नपा ने मात्र 6 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर हटा दिया है।

दरअसल एमजी काम्प्लेक्स के सामने एक नहीं बल्कि दो ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। सड़क के बीचों बीच आ रहे ट्रांसफार्मर सड़क निर्माण में भी अवरोध उतपन्न कर रहे थे। नपा की विद्युत शाखा ने बुधवार 11 बजे से काम शुरू किया था। इस दौरान यातायात से परेशानी न हो इसके लिए रास्ता भी बन्द करवा दिया गया था। आने जाने के लिए एक ही लेन पर ट्रेफिक डायवर्ट करना पड़ा था। दिन भर की कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे पोल सहित दोनो ट्रांसफार्मर हटा दिए गए थे। अब उम्मीद की जा रही है कि, जल्द ही ठेकेदार बस स्टैंड से लल्ली चौक तक सड़क निर्माण का काम भी शुरु कर देगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button