Betul News: प्यास लगने पर 5 माह बाद कुंआ खोद रही नपा!

Betul News: After 5 months of thirst, the municipality is digging a well!

बारिश शुरू होने के पहले 10 बोर खनन पर उठ रहे सवाल ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे सभी खनन

Betul News: बैतूल। प्यास लगने पर कुंआ खोदने की कहावत तो सभी ने सुनी है, लेकिन आमला नगरपालिका इसके लिए 5 माह का लंबा इंतजार करते रही। ऐसे समय जब मानसून की दस्तक एक पखवाड़े बाद हो जाएगी, फिर नगरपालिका ने शहरी क्षेत्र में पार्षदों की मांग पर 10 बोर खनन करने की अनुमति दे दी है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही हैं। पहला तो यह है कि सभी दस बोर शहरी क्षेत्र की बजाए ग्रामीण क्षेत्र में खनन किए जाएंगे। दूसरा तर्क यह है कि बारिश सिर पर है, बोर खनन का कोई औचित्य नहीं रहेगा। आमला के लोग इसे शासकीय राशि का दुरुपयोग बता रहे हैें। नपा के कुछ पार्षद भी नपा के इस खर्च पर खासे मुखर हो गए हैं।

आमला में वर्षों से पेयजल समस्या चली आ रही है। हालांकि क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से कई वार्डों में इसका निराकरण हुआ है। बताया जाता है कि आमला में स्थाई पेयजल समस्या के लिए पाइप लाइन डालने का काम अंतिम चरणों में है। करीब दस दिन में पाइप लाइन का काम पूरा होते ही आमला शहर के अधिकांश वार्डों में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। सूत्र बताते हैं कि पाइप लाइन का काम पंचवटी मंदिर के पीछे तक हो चुका है। आमला नगर में पाइप लाइन का काम पूरा होते ही पाइप लाइन से जोड़कर इसे शहर में सप्लाई करने की प्लानिंग की जा रही है। यह काफी हद तक आमला के लोगों के लिए आने वाले समय में पानी की कमी को पूरा कर देगा।

समझ से परे 10 बोर खनन

इधर सूत्र बताते हैं कि बारिश लगभग 25 दिन बाद जिले में आमद दे सकती है। इसके पहले नगरपालिका ने प्रस्ताव लेकर नगर में पानी की कमी के नाम 10 बोर खनन का प्रस्ताव लिया है। इसके लिए अनुमति मिलने के बाद बोर शीघ्र होने वाले हैं, लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि आमला नगर की पेयजल समस्या के लिए अधिकांश बोर ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। जब पार्षदों ने नगर में पानी की समस्या से अवगत कराया तो उनके वार्डों में बोर खनन करना था, लेकिन नपा के जिम्मेदारों ने शासकीय राशि का दुरुपयोग करने का तथाकथित प्रयास कर ग्रामीण क्षेत्रों में बोर करवा रहे हैं। इससे पार्षदों के अलावा आम लोग भी खासे आक्रोशित बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर शासकीय राशि का यह खुला दुरुपयोग बताया जा रहा है।

पांच माह से समस्या बता रहे पार्षद

एक और चौकाने वाली बात यह है कि वार्ड 3,4 और 6 के पार्षद अपने वार्डों में पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को दिसंबर से जानकारी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्षद ने खुद परिषद की बैठक में शामिल होकर इस समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए पर नपा न कोई सुध नहीं ली। पांच माह बीतने के बाद पार्षदों की समस्या का निदान करने के लिए दस बोर खनन किए जाना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। जबकि बारिश को चंद दिन बचे हैं। ऐसे में कई सवालिया निशान खड़े हो गए।

इनका कहना…

हमने पांच माह पहले विधायक और नपा को पानी की समस्या बताई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अब दस बोर खनन किए जा रहे हैं, जबकि बारिश का समय निकट है। ऐसे में बोर खनन का कोई औचित्य नहीं निकलेगा। वैसे भी शहर में पाइप लाने के माध्यम से सप्लाईका काम जल्द शुरू होने वाला है।

बाला अंबेडकर, पार्षद नपा आमला

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button