Betul Samachar: वार्डों में पार्षद- पार्षद पति की ठेकेदारी पर बिफरे विधायक

Betul Samachar: MLA furious over councillor-councillor husband's contracting in wards

ठेकेदारों की बैठक में 30 जून तक काम पूरा करने का अल्टीमेट, गुणवत्ता के लिए भोपाल की टीम करेगी निरीक्षण

Betul Samachar: बैतूल। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अपने वार्डों में पार्षद 5 से 10 काम निकालकर खुद ठेकेदारी कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ काम तो छोड़ दीजिए, जिससे वास्तविक ठेकेदारों को काम करने का मौका मिल जाए। यह बात विधायक ने बाल मंदिर सभाकक्ष में नगरपालिका के समस्त ठेकेदारों की बैठक के दौरान कहे। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में विधायक ने नाराजगी भरे लहेजे में कहा कि अब तक 30 से अधिक काम शुरू नहीं हो सके हैं। ऐसे ठेेकदारों को चेतावनी देते कहा कि 30 जून तक काम पूरे कर लिए जाए, अन्यथा इन्हें नपा के कार्यों से ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। गुणवत्ता से समझौता न करने पर उन्होंने ठेकेदार से कहा है कि अब भोपाल से टीम बुलाकर गुणवत्ता जांची जाएगी। इसके बाद अनियमित्ता मिली तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार दोपहर 1 बजे से बाल मंदिर सभाकक्ष में विधायक ने नगरपालिका के करीब ढाई दर्जन ठेकेदारों की बैठक बुलाई। बैठक में नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर और सीएमओ सतीष मटसेनिया पूरे समय मौजूद रहे। बंद कमरे में हुई इस बैठक में डेढ़ घंटे तक विधायक खंडेलवाल ने ठेकेदारों ने जमकर क्लास ली। हालांकि उनकी समस्याओं को बैठक खत्म होने के पहले सुना और निराकरण के लिए सीएमओ मटसेनिया को निर्देशित किया। विधायक ने ठेकेदारों को दो टूक शब्दों में कहा कि ठेकेदारी के दौरान समय सीमा, निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

अधिकांश जगह गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आ रही हैं, सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत पहुंचने से समस्या होती है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार गुणवत्ता युक्त काम करें तो नपा, ठेकेदार और आम लोगों को सुविधा मिलेेगी, लेकिन जिस तरह से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यही वजह है कि आए दिनों शिकायतों का अंबार लग रहा है।

खराब सड़कें अब सीधे उखड़ेगी

ठेकेदारों की बैठक में विधायक खंडेलवाल ने कहा कि पूर्व में भी गुणवत्ता को लेकर सभी को हिदायत दी गई है, लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो ठेकेदार समय पर काम नहीं करतें है, उन्हें सीएमओ को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए कहा दिया है। इसके अलावा 30 जून तक काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों को चेताते हुए कहा कि भुगतान के पहले सड़क की गुणवत्ता देखी जाएगी। इसके लिए भोपाल से अधिकारियों की टीम बुलाई जाएगी। यदि गुणवत्ता में कहीं पर भी कमी आई तो रिपोर्ट के बाद सीधे सड़क उखाड़कर, फिर से बनाई जाएगी। इसके लिए ठेकेदार को ही जिम्मा दिया जाएगा।

सड़क न बनाने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के अलावा ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। विधायक के इतना कहते ही बैठक में मौजूद ठेकेदारों में सन्नाटा पसर गया। इसके अलावा उन्होंने बैठक में ठेकेदारों की समस्या पूछकर उसके निराकरण के निर्देश भी सीएमओ को दिए। कुछ ठेकेदारों ने डामर सड़कों का काम न होने और आबकारी से गंज बसस्टैंड तक की सड़क के टेंडर गलत होने की जानकारी भी विधायक को दी, जिस पर सीएमओ को उन्होंने जांच के निर्देश दिए।

बैठक में नहीं पहुंचे पार्षद ठेकेदार, वे भी निशाने पर

बैठक में विधायक ने उन पार्षद और पार्षद पतियों पर भी निशाना साधा जो वार्डों में होने वाले निर्माण कार्यों पर अपना आधिपत्य जमाते आए हैं। सूत्र बताते हैं कि बैठक में विधायक खंडेलवाल ने उन्हें मिल रही शिकायतों के बाद कहा है कि यदि किसी वार्ड में पांच से दस काम निकल रहे हैं तो लंबे समय से खुद पार्षद या पार्षद पति खुद थोक में ठेका लेकर काम कर रहे हैं। ऐसे में गुणवत्ता के साथ वार्डों के लोगों की नाराजगी सामने आती है। उन्होंने ऐसे पार्षदनुमा ठेकेदारों के लिए संदेश दिया कि कुछ काम तो पार्षदों के लिए छोड़ दे, जिससे वास्तविक ठेेकेदारों को काम मिल सके। हालांकि बैठक में एक भी ठेकेदार पार्षद या पार्षद पति मौजूद नहीं थे।

निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों से सख्ती से हटेंगे अतिक्रमण

सूत्रों के अनुसार बैठक में ठेकेदारों ने बताया कि वार्ड पार्षद उनके क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए बिना सड़क निर्माण से नाराज रहते हैं। ठेकेदारों ने विधायक से आग्रह किया कि वार्डों में अतिक्रमण नहीं हटने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मुख्य मार्ग पर भी इसी तरह निर्माण में समस्या आ रही है। इस पर विधायक ने बैठक से ही एसडीएम और तहसीलदार को फोन घनघनाते हुए ऐसे अतिक्रमण को चिन्हित कर मंगलवार से कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ ने भी बताया कि निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाकर काम किया जाएगा। विधायक के निर्देश पर मंगलवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना…

नपा अध्यक्ष और सीएमओ की मौजूदगी में शनिवार को ठेकेदारों की बैठक ली गई। बैठक में सभी को समय सीमा और गुणवत्तायुक्त काम करने के लिए जून माह तक का समय दिया गया है। लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी भी दी गई।

हेमंत खंडेलवाल, विधायक बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button