Betul News: सीमेंट रोड पर कायम रहेगी व्यापारियों की ”जागिर”
Betul News: The traders' "jagir" will remain on the cement road

व्यवस्था बनाने के लिए नपा ने बुलाई थी बैठक, एक भी व्यापारी नहीं पहुंचे
Betul News: बैतूल। सीमेंट रोड पर तथाकथित व्यापारियों की जागिर के कारण वैवाहिक सीजन पर बेपटरी हो रही है। सांझवीर टाईम्स द्वारा लगने वाले जाम के बाद खबरें प्रकाशित की तो नींद से जागी नगर पालिका ने व्यवस्था माकुल करने के लिए प्रयास शुरू किया और बुधवार 7 मई को शहर के व्यापारियों की बैठक बुलाई। सूचना रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बावजूद एक सैकड़ा व्यापारियों में से कोई भी बैठक में नहीं पहुंचकर प्रशासन और नगर पालिका को ठेंगा दिखा दिया। नगर पालिका ने दोबारा मंगलवार को बैठक बुलाकर चेतावनी दी है कि यदि व्यापारी नहीं आए तो बुधवार को एक तरफा कार्रवाई की जाएगी।
शहर के सबसे पाश व्यापारी क्षेत्र सीमेंट रोड़ पर 20 फीट की सड़क अतिक्रमण के बाद मात्र 10 फीट की हो जा रही है। दरअसल यहां जागिर समझने वाले व्यापारियों ने अपने दुकान के प्रचार वाले बोर्ड सड़क पर निकाल पर रख दिए है। हालात यह है कि रोज अपने प्रतिष्ठान पर व्यापारी सड़क के तीन फीट आगे तक अपनी जागिर समझकर नपा के आधिपत्य वाली सड़क पर कब्जा जमा ले रहे है। रात को यहीं सड़क पूरे 20 फीट की दिखाई देती है अगले दिन बाजार खुलने पर महज 10-12 फीट पर सीमट कर रह जाती है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तथाकथित व्यापारियों की जागिर किस तरह ठेंगा दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर लोग सीमेंट रोड पर यातायात व्यवस्था बेपटरी होने के बाद व्यापारियों को जिम्मेदार बताकर तथाकथित राजनीति के भी आरोप लगा रहे है। इससे व्यापारी और राजनीति गठजोड पर भी सवाल उठ रहे है।

हस्ताक्षर के बाद भी नहीं पहुंचे व्यापारी
सांझवीर की खबर के बाद अलर्ट मोड पर आए राजस्व अमले ने कुछ दिनों पहले सीमेंट रोड से कमानी गेट तक करीब एक सैकड़ा व्यापारियों को सूचित करते हुए 8 मई को सीमेंट रोड पर व्यवस्था बनाने के लिए शाम 5 बजे बैठक आहूत करने का निर्णय लिया था। राजस्व अमले ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों को सूचना देकर बकायदा रजिस्टर पर हस्ताक्षर लेकर मोबाईल नंबर भी अंकित किए थे। बताया जाता है कि नगर पालिका के सीएमओ सतीष मटसेनिया, राजस्व विभाग के प्रभारी सुभाष प्रजापति, ट्राफिक प्रभारी गजेन्द्र केन बैठक में शामिल होने पहुंच गए, लेकिन इक्का-दूक्का व्यापारियों को छोड़ कोई भी बैठक में शामिल नहीं हुआ। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीमेंट रोड के व्यापारी अपनी धौस जमाने के लिए जिस तरह नगर पालिका को ठेंगा दिखाया है, यह खासा चर्चा में है।
नपा एक तरफा कार्रवाई के मुंड में
सूत्र बताते है कि बुधवार को आहूत बैठक में व्यापारियों के ना पहुंचने के बाद नगर पालिका सख्त दिखाई दे रही है। हालाकि व्यापारियों को एक और मौका देकर 13 मई मंगलवार को फिर बैठक की सूचना देकर हस्ताक्षर करने वाले सभी व्यापारियों को बैठक में बुलाया है, इसके बाद यदि व्यापारी नहीं आते है तो सीमेंट रोड़ पर खुद व्यवस्था बनाने के लिए ट्राफिक पुलिस के साथ मिलकर खुद अतिक्रमण हटा देंगी। इसमें कोई राजनैतिक हस्तक्षेप भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
इनका कहना
व्यापारियों को सीमेंट रोड पर व्यवस्था बनाने के लिए सूचना देकर बुलवाया गया था। इसके बावजूद बैठक में कोई शामिल नहीं हुआ। मंगलवार फिर बैठक आहूत की गई है। यदि बैठक में व्यापारी शामिल नहीं होते है तो नगर पालिका एक तरफा कार्रवाई करेंगी।
सतीष मटसेनिया, सीएमओ, नपा बैतूल




