Betul Ki Khabar: मोदी और सीएम की रीति-नीति ने दिलाई अमरवाड़ा में जीत

Betul Ki Khabar: The customs and policies of Modi and CM led to victory in Amarwada.

चुनाव सह प्रभारी बनाए हेमंत ने कहा-कार्यकर्ताओं ने भी खूब मेहनत की

Betul Ki Khabar: बैतूल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा जिले में लोकसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद भाजपा ने अमरवाड़ा उप चुनाव में कांग्रेस को पटकनी दे दी है। यहां कांग्रेस विधायक कमलेश शाह द्वारा इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होने के बाद उपचुनाव हो रहे थे।

शनिवार इसके परिणाम आए तो भाजपा को जश्र मनाने का मौका मिल गया। कड़े मुकाबले में भाजपा के कमलेश शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह को पराजित कर दिया। यह जीत भले ही छिंदवाड़ा की हो, इसकी चर्चा बैतूल में भी होना स्वाभाविक है। दरअसल बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल को पार्टी ने अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया था। उन्होंने चुनाव प्रभारी पीएचई मंत्री संपतिया उईके के साथ तालमेल स्थापित कर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का खूब बखान किया। कार्यकर्ताओं में जोश लाने के लिए ताबड़तोड़ बैठकें की।

प्रधानमंत्री की जनहितैषी योजनाओं की कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र में पहुंचाने के लिए सतत् मॉनीटरिंग की। प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना सहित अन्य योजनाओं को भी प्रचार में शामिल कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में सह प्रभारी खण्डेलवाल ने चुनावी सभा में कूदकर आखिर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यकर्ताओं के कारण मिली जीत- हेमंत

उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर चुनाव सहप्रभारी खण्डेलवाल ने कहा कि लोगों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर बहुत भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि चुनाव में प्रचार के दौरानी पीएम मोदी और मुख्यमंत्री की योजनाओं को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा जिले को मॉडल बताकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वर्षो से ढिंढोरा पीट रहे थे।

पहले जिले की जनता ने लोकसभा चुनाव और अब अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दिलाकर साबित कर दिया है कि मोदी और मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं से हर वर्ग खुश है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और चुनाव प्रभारी संपतिया उईके के नेतृत्व में भाजपा को अमरवाड़ा में जीत मिली है। उन्होंने दोहराया कि अमरवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को जीत दिलाने के लिए मेहनत की है, उसी का परिणाम है कि पार्टी जीत का जश्र मना रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button