Betul News: विदेश दौरे पर वन विभाग के अफसर, नगर वन में कथित गड़बडिय़ों पर कार्रवाई ठप!

आठ माह बाद भी धरातल पर काम न के बराबर

 प्रमाणकों और एमबी की जांच हुई तो खुल सकती है खर्च की पूरी परतें

Betul News: बैतूल।। शहर के आसपास पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे नगर वन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्र में नगर वन विकसित करने की योजना पर पिछले आठ महीनों में अपेक्षित काम नहीं होने के आरोप लग रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े क्षेत्र में अब तक स्टॉपडेम, कच्चा रास्ता और गिनती के पौधों का रोपण ही दिखाई देने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नगर वन निर्माण के नाम पर अब तक कितनी राशि खर्च की गई और उसका वास्तविक परिणाम कहां नजर आ रहा है?

 आठ माह के काम और खर्च का हिसाब जांचने की जरूरत

सूत्रों के मुताबिक, बैतूल परिक्षेत्र के रेंजर और एक डिप्टी की देखरेख में नगर वन के कार्य कराए जा रहे हैं। आरोप हैं कि काम की वास्तविक प्रगति और खर्च के बीच अंतर हो सकता है। यदि पिछले आठ माह के कार्यों के प्रमाणकों और मेजरमेंट बुक का बारीकी से परीक्षण किया जाए तो स्वीकृत कार्यों, मौके पर हुए निर्माण और भुगतान की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। यह भी सामने आ सकता है कि कहीं काम से अधिक राशि तो खर्च नहीं दर्शाई गई।

 डीएफओ विदेश प्रवास पर, जांच की जिम्मेदारी किसकी?

उत्तर वनमंडल के डीएफओ नवीन गर्ग के विदेश प्रवास पर होने के कारण विभागीय कार्रवाई और जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।हालांकि उनके विदेश प्रवास की पुष्टि नही हुई है। सूत्रों का कहना है कि डीएफओ ने अपना प्रभार सामाजिक वानिकी के डीएफओ को सौंपा था, लेकिन शुरुआत में उन्हें डीडीओ पावर नहीं दिए गए थे। आवश्यकता पडऩे पर विदेश से डीडीओ पावर देने की बात भी सामने आई है।

 जिम्मेदारों की भूमिका पर उठ रहे सवाल

वन विभाग में अपनी तेज तर्रार, अनुशासन प्रिय और सक्रिय कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले डीएफओ नवीन गर्ग की अनुपस्थिति में नगर वन के कार्यों की जांच नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर 50 हेक्टेयर की योजना में अब तक कितना काम हुआ, कितनी राशि खर्च हुई और कार्यों का भौतिक सत्यापन किसने किया? अब जरूरत है कि वरिष्ठ अधिकारी प्रमाणकों, एमबी, भुगतान रिकॉर्ड और मौके पर हुए निर्माण का निष्पक्ष मिलान कराएं, ताकि नगर वन के नाम पर हुए कार्यों की वास्तविक तस्वीर सामने आ सके।

इनका कहना

प्रकरण संज्ञान में आया है, चूंकि वन मण्डलाधिकारी अवकाश पर हैं, फिर भी इस सम्बंध में जानकारी ली जाएगी।

मधु वी राजू, मुख्य वन संरक्षक बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button