Betul Ki Khabar: Video: नपा के नेता प्रतिपक्ष दीवान और पम्प चालक के बीच जमकर विवाद
Betul Ki Khabar: Fierce dispute between the leader of opposition of Nagar Palika Diwan and the pump driver

दादागिरी पर उतारू पम्प चालक को दिखाया बाहर का रास्ता
Betul Ki Khabar: बैतूल। वार्ड में पानी सप्लाई के विवाद को लेकर पम्प चालक की दादागिरी देखने मे आई है। पम्प चालक प्रकाश साहू मामूली बात पर बैतूल नपा के नेताप्रतिपक्ष राजकुमार दीवान से अभद्रता पर उतारू हो गया। करीब दस मिनट तक दोनों के बीच जमकर विवाद होते रहा। जैसे ही इसकी सूचना जलप्रदाय व्यवस्था संभाल रहे प्रभारी को मिली उसे तत्काल हटा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष दीवान ने वार्ड में व्यवस्थित पाइप लाइन न बिछाए जाने का आरोप लगाते कहा है कि वार्ड में पाइप लाइन न होने की वजह से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे अरउ दिन विवाद की स्तिथि निर्मित हो रही है। उन्होंने वार्ड वासियों की सुविधा के लिए तत्काल व्यवस्था बनाये जाने की मांग की है।
बीच सड़क पर जमकर हुई बहसबाजी, लोगों ने बनाया वीडियो
दसअसल गुरुवार सुबह शास्त्री वार्ड के कुछ मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित होने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पार्षद राजकुमार दीवान को दी थी। मौके पर जब इस संबंध में पम्प चालक प्रकाश साहू से पार्षद ने जवाब सवाल किए तो पम्प चालक दादागिरी पर उतारू हो गया। करीब 10 मिनट तक सड़क पर ही दोनों के बीच विवाद होता रहा। पम्प चालक ने सप्लाई देने से मना कर दिया और कहा कि जिससे चाहे मेरी शिकायत कर दो सप्लाई नहीं दी जाएगी। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष दीवान की सूचना पर जलप्रदाय शाखा के प्रभारी पंकज सोनी ने पम्प चालक प्रकाश साहू को वार्ड से हटा दिया है।




