Betul Railway News: कछुआ चाल से चल रहा रेल्वे पर निर्माण कार्य
डीआरएम के निर्देशो के बावजूद भी कार्य में नहीं आई तेजी

Betul Railway News: बैतूल। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बैतूल स्टेशन पर कई निर्माण कार्य किए जा रहे है। इन निर्माण कार्यों का कछुआ चाल में काम हो रहा है। इसी तरह कार्य होते रहा तो काम पूरा होने में महीनों का समय बीत जाएंगा। मध्य रेल्वे मंडल नागपुर के डीआरएम ने निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेल्वे स्टेशन के प्लेट फार्म स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शेड लगाने सहित अन्य कार्य हो रहा है। इस कार्य को प्रारंभ हुए महीनों बीत गए लेकिन कार्य पूरा नहीं सका। निर्माण कार्य लंबा चलने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिल कंपनी को निर्माण कार्य दिया है। कंपनी द्वारा तेजी से काम नहीं किया जा रहा है।
अधिकारी भी निर्माण काय शीघ्रता से करने को लेकर गंभीर नहीं है। यहीं स्थिति रही तो रेल्वे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने में कई महीनों का समय लग जाएगा। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत योजना के तहत बैतूल स्टेशन पर कई अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराना है।
इस संबंध में कई निर्माण कार्य किए जाने है। करोड़ों की लागत से रेल्वे स्टेशन पर निर्माण कार्य होना है। आने वाले दिनों में बैतूल स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी, जिसमें बेहतर वैटिंग हॉल, अच्छा प्लेट फार्म, यात्रियों के लिए बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था, प्रतिक्षालय, शौचालय, लिफ्ट, स्टेशन पर यात्रियों के लिए आरामदायक व्यवस्था, बेहतर पार्किंग की व्यवस्था मिलना है।
अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर कई महीनों से कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य में तेजी नहीं है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर व्हीके वाकड़े से संपर्क किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।




