Betul Samachar : कमलनाथ का किला ढहाने हेमंत को एक और जिम्मेदारी

Betul Samachar: Demolishing Kamalnath's fort is another responsibility for Hemant

अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव के लिए मनाए गए सहप्रभारी

Betul Samachar : बैतूल। अपने मैनेजमेंट के लिए पूरे प्रदेश में लोहा मनवा चुके बैतूल के विधायक और कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के सचिव हेमंत खंडेलवाल को एक और महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके को चुनाव प्रभारी और खंडेलवाल को सहप्रभारी बनाया गया है। नामांकन भरने के बाद नेताद्वय शीघ्र ही अमरवाड़ा जाकर कांग्रेस के गढ़ को भेदने की तैयारी करेंगे।

अमरवाड़ा में फतह भाजपा का पहला लक्ष्य

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अभेद गढ़ में भाजपा ने सेंध लगा दी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को भाजपा के विवेक बंटी साहू ने 1 लाख से अधिक वोटों से पराजित कर कांग्रेस से एक सीट छीन ली। अमरवाड़ा से कुंवर कमलेश शाह ने चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

इसके बाद यहां पर उपचुनाव हो रहे हैं। कमलनाथ और नकुलनाथ छिंदवाड़ा में कहा है कि इस चुनाव को कांग्रेस गंभीरता से ले रही है। इसके बाद कांग्रेस के गढ़ को भेदने के लिए मंत्री संपतिया उइके साथ बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है। मैनेजमेंट में माहिर बैतूल विधायक को जिम्मेदारी देकर भाजपा ने साफ कर दिया है कि पार्टी के लिए अमरवाड़ा उपचुनाव कितना महत्वपूर्ण है। खबर है कि श्री खंडेलवाल कुछ दिनों बाद अमरवाड़ा जाकर मोर्चा संभालने वाले हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button