Betul Ki Khabar: मंडी में खुली ट्राली से नीलामी का दावा खोखला

Betul Ki Khabar: The claim of auction through open trolley in the market is hollow

प्रेस नोट जारी कर प्रशासन ने लूटी झूठी वाहवाही, परिसर में ही ढेर से हो रही अभी भी तुलाई

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिला प्रशासन का दावा हैं कि कृषि उपज मंडी बडोरा में विधायक हेमंत खंडेलवाल और कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर 1 अप्रैल से मंडी प्रांगण में किसानों की उपज ट्राली से नीलामी की व्यवस्था शुुरू कर दी। इसके उलट हकीकत यह हैं कि बुधवार 2 अप्रैल तक कृषि मंडी में किसानों की उपज शेड और बाहर में ही तुलावट हो रही हैं। इस बात से साफ जाहिर हैं कि मंगलवार शाम जनसंपर्क कार्यालय से जारी करवाया गया प्रेस नोट पूरी तरह फर्जी हैं। यदि यह प्रेस नोट वास्तव में सही था तो किसान हित में प्रशासन ने ट्राली से नीलामी की व्यवस्था के फोटो भी उपलब्ध करवाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

लंबे समय से जिला मुख्यालय की ए ग्रेड की मंडी में भर्राशाही जारी हैं। सांझवीर टाईम्स ने इस मुद्दे पर पिछले दिनों खुद मंडी पहुंचकर किसानों की शिकायत को करीब से जानने का प्रयास किया। कई किसानों ने अपनी उपज तैलाने के लिए बिचौलिए और हम्मालों द्वारा खुलेआम राशि मांगने के आरोप लगाए तो विधायक और कलेक्टर को शिकायत की गई। उन्होंने एसडीएम राजीव कहार को मौके पर भेजकर व्यवस्था पटरी पर लाने के प्रयास किए। इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आई और विधायक-कलेक्टर ने व्यापारियों और प्रबंधन के साथ बैठक लेकर नई व्यवस्था बनाई। इस व्यवस्था के तहत तथाकथित वसूली होने पर ट्रालियों में ही किसानों की उपज खरीदने और भुगतान प्रक्रिया आरटीजीएस के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए हैं। चूंकि मीडिया में यह मामला सूर्खियों में था इसलिए विधायक-कलेक्टर ने मंडी में व्यवस्था बनाने के तुरंत निर्देश जारी किए, लेकिन मंडी प्रबंधन पूरी तरह फिसड्डी साबित हुआ।

फर्जी प्रेस नोट जारी कर लूटी वाहवाही

जिला प्रशासन के अधिकारी स्थानीय विधायक की नाराजगी के बाद किस तरह झूठी वाहवाही लूटना चाह रहा हैं, इसका उदाहरण मंगलवार शाम को देखने को मिल गया। मंगलवार शाम को जिला जनसंपर्क कार्यालय से एक भारी भरकम प्रेस नोट जारी कर दावा किया गया कि विधायक और कलेक्टर के निर्देश पर मंडी में गेहूं और मक्के की फसल की ट्राली से नीलामी की व्यवस्था शुरु कर दी गई हैं। प्रेस नोट में दावा किया गया हैं कि किसान अपनी उपज ट्राली में नीलाम कर सकते हैं। इसके अलावा प्रेस नोट में आरटीजीएस से किसानों को भुगतान शुरु करने की भी बात कही गई, लेकिन बुधवार तक यह व्यवस्था नहीं बन पाई।

प्रेस नोट जारी होने के बाद ट्राली से नीलामी व्यवस्था को देखने के लिए सांझवीर टाईम्स की टीम पहुंची तो यहां परिसर में शेड और बाहर खरीदी चल रही थीं। मंडी प्रबंधन और हम्माल यहीं से उपज खरीदकर बोरे में भर रहे थे। प्रशासन ने खुली ट्राली में नीलामी व्यवस्था लागू करने का दावा किया था, वह पूरा झूठा साबित हो रहा हैं। अब विधायक हेमंत खंडेलवाल को चाहिए कि झूठी वाहवाही लूटने का प्रेसनोट जारी करने वाले अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएं।

नहीं हुई व्यापारियों की बैठक, कई पेंच भी सामने आएं

कृषि मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल अधिकारियों से जिले से बाहर होने के बाद भी संपर्क में हैं। उन्होंने ही मंडी सचिव से व्यापारियों की बैठक लेकर बुधवार व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए कहा था, लेकिन बैठक की बजाय उन्होंने अनौपचारिक चर्चा कर कर्तव्यों की इतिश्री कर लीं। यहां एसडीएम और भारसाधक अधिकारी राजीव कहार ने भी कोई रूचि नहीं दिखाई। दूसरी ओर बताया जा रहा हैं कि ट्राली में खरीदारी के लिए कुछ अव्यवस्था हो रही हैं। किसान कई तरह की उपज मिलाकर ट्राली में ला रहे हैं। इसे व्यापारी खरीदने से इनकार कर रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि इसके लिए 10 दिनों में व्यवस्था बनाने की तैयारी की जा रही हैं।

इनका कहना..

मंडी प्रबंधन को ट्रालियों में उपज खरीदने की व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया हैं। चूंकि व्यवस्था बनाने में थोड़ा समय लगेगा। इसलिए व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा गया हैं। किसानों से उपज लेने के बाद 48 घंटे में आरटीजीएस से भुगतान प्रक्रिया शुरु हो गई हैं। कुछ दिनों में पूरी व्यवस्थाएं माकुल हो जाएगी, इसके लिए एसडीएम और सचिव को भी निर्देश दिए गए हैं।

हेमंत खंडेलवाल, विधायक बैतूल

व्यापारियों के साथ नई व्यवस्था बनाने के लिए बैठक होना था, लेकिन अनौपचारिक चर्चा हो पाई हैं। नई व्यवस्था शीघ्र लागू करने के लिए प्रबंधन प्रतिबद्ध हैं।

आरके अहाके, सचिव कृषि उपज मंडी बडोरा

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button