Big Breking News: वीडियो: बिग ब्रेकिंग न्यूज: भूमिगत खदान में रूफ फाल से बड़ा हादसा, 3 श्रमिकों की मौत की खबर, मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम
Big Breaking News: Video: Big Breaking News: Major accident due to roof fall in underground mine, 3 workers reported dead, administration and police team present at the spot

Big Breking News: सारनी (कालीदास चौरासे/ अंकित यादव)। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा से कोयलांचल में शोक की लहर है। दरअसल सीएम सेक्शन में हुए हादसे में 4 कोयला कर्मियों के दबने की आशंका है। इनमें से 3 की मौत की खबर मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दबने वाले सभी डब्ल्यूसीएल कर्मी बताए जा रहे हैं। जिनमें माइनिंग सरदार, ओवरमैन और सेक्शन इंचार्ज शामिल हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा छतरपुर 1 खदान के सीएम सेक्शन में दोपहर करीब 3 बजे हुआ है। इसकी सूचना देरी से माइन रेस्क्यू टीम को दी गई। हालांकि सूचना मिलते ही रेस्क्यू और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंच गई।
घटना खदान के मुहाने से करीब 3.5 किलोमीटर की दूरी पर कंटीन्यूअस माइनर सेक्शन में हुआ है। यहां करीब 10 मीटर का रूफ गिरा है। यह सेक्शन जॉय माइनिंग सर्विस का है। यह मशीन ऑस्ट्रेलिया की है। जबकि कंपनी कोलकाता की बताई जा रही है।

कोयला खदान दुर्घटना की सूचना मिलते ही यूनियन नेता और पुलिस खदान व अस्पताल की ओर दौड़ पड़े हैं। जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी निश्चल एन झरिया भी सारणी रवाना हो गए हैं। एसपी झरिया ने बताया कि प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक 2 श्रमिकों की मौत की खबर सामने आई है।




