Betul Ki Khabar: दो माह से नहीं बन रही खाद्यान्न पर्ची, गरीब परेशान
Betul Ki Khabar: Food grains slip is not being made since last two months, poor are worried

केवाईसी के साथ पात्रता पर्ची से हटेगें कई नाम
Betul Ki Khabar: बैतूल। पिछले दो माह से ई-पीडीएस पोर्टल बंद है जिसके कारण खाद्यान्न के लिए नवीन पर्ची जारी नहीं हो रही। पर्ची नहीं बनने से गरीब परेशान है। लोग इस संबंध में सीएम हेल्प लाईन में भी शिकायते करने लगे है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से पोर्टल प्रदेश स्तर से बंद कर दिया गया है, जिसके कारण पात्रता पर्ची नहीं बन रही है। वर्तमान में जिन गरीबों को खाद्यान्न मिल रहा है उनकी केवाईसी की जा रही है। केवाईसी के बाद कई लोगों के नाम पात्रता पर्ची से कटनी की संभावना है। कई लोगों ने पात्रता नहीं रखने के बावजूद पर्ची बना ली और खाद्यान्न का लाभ ले रहे है।
बैतूल जिसे में 3 लाख से अधिक गरीबों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है, अभी भी कई ऐसे गरीब लोग है जिनकी पात्रता पर्ची नहीं बनी है। पात्रता पर्ची के लिए लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। अधिकारियों का कहना है कि जब पोर्टल ही बंद है तो पात्रता पर्ची नहीं बनाई जा सकती, अभी खाद्यान्न मिलने वाले गरीबों की केवाईसी चल रही है। केवाईसी के बाद में कई लोगों के नाम पात्रता पर्ची से कटेंगे। इसके बाद नई पर्ची बनना शुरू होगा, जो गरीब लोग पात्रता रखते है उनकी पर्ची बनाई जाएगी।
सीएम हेल्प लाईन की शिकायत में समाधान नहीं
नई खाद्यान्न पर्ची नहीं बनने से कई लोग इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाईन में भी कर रहे है, लेकिन सीएम हेल्प लाईन में भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। जानकारी के अनुसार खाद्यान्न पर्ची संबंधित शिकायते लंबित पड़ी है। गरीब दफ्तरों के चक्कर काट कर परेशान हो रहे है। अधिकारी भी नहीं बता पा रहे है कि पोर्टल कब तक शुरू हो जाएंगा
इनका कहना
पिछले दो महीनों से पोर्टल बंद है, जिसके कारण नई पात्रता पर्ची नहीं बन रही है, जिन गरीबों को खाद्यान्न मिल रहा है उनकी केवाईसी का काम जारी है।
केके टेकाम, जिला अपूर्ति अधिकारी, बैतूल