Betul Crime News: वल्लभ भवन में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: Accused who cheated in the name of job in Vallabh Bhawan arrested

दो युवकों से लिए थे 12 लाख रुपए और भी आरोपियों के नाम सामने आने की संभावना

Betul Crime News: बैतूल। वल्लभ भवन भोपाल में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीजादेही थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को फरियादी सुनील पिता सुशील यादव (32) निवासी बीजादेही ने थाने मेें आकर शिकायत की थी कि करीब दो वर्ष पूर्व राजेश पिता रामगोपाल यादव निवासी धामन्या और अमित देशमुख निवासी भोपाल ने वल्लभ भवन भोपाल में सहायक ग्रेड 2 और सहायक ग्रेड-3 के पद पर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख 45 हजार रुपए की ठगी कर ली।

युवक की शिकायत पर बीजादेही पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भोपाल कोलार रोड निवासी अमित पिता राजेश देशमुख को हिरासत में लिया और पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने धोखाधड़ी करने की बात कबूल की है। धोखाधड़ी की घटना के समय इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त किया है।पुलिस ने बताया कि ठगों ने फरियादी सुनील यादव और उसके दो अन्य साथी दिलीप यादव और राकेश यादव से 12 लाख 45 हजार रुपए ले लिए और नौकरी भी नहीं लगाई।

फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभी तीन लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपी के पास से जब्त किए गए दस्तावेजों के अनुसार लगभग 10 से 12 लोगोंं से ठगी करने के प्रमाण मिले हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश करने में जुटी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button