Betul News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बैतूल में भी अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी

रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान, जिले में भी खासी सतर्कता

Betul News: बैतूल। सोमवार शाम दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सभी एसपी से बीती शाम वीसी पर चर्चा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी निर्देश दिए थे। इसके बाद एसपी वीरेंद्र जैन ने भी बैतूल जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी थाना-चौकी प्रभारियों को गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। इधर रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ ने डॉग स्क्वायड से ट्रेनों और स्टेशन पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

एएसपी एसपी कमला जोशी ने बताया कि सुरक्षा दृष्टि से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। विशेष रूप से बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्ती दल लगाए गए हैं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की तुरंत जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मातहत अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आरपीएफ भी अलर्ट मोड पर स्टेशन, ट्रेनों में जांच

अलर्ट मोड के चलते रेलवे स्टेशनों पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। बैतूल आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश बनकर ने बताया कि दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट को लेकर रेलवे प्लेटफार्म पर बल की तैनाती की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल एक्शन लेकर सम्बन्धितों से पूछ ताछ की जा रही है। ट्रेनों के पहुंचते ही चेकिंग भी की जा रही है। किसी भी स्तिथि में $कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के सामानों की भी डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर बारिकी से नजर रखने के लिए स्टाफ मुस्तैद है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button