Betul News: मेले के मैनेजर का बिल देने का दांवा झूठा

खरीदारों को मुंह की पड़ रही खानी, व्यवस्था में सुधार नहीं

Betul News: बैतूल। न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड पर लगाए गए मेगा ट्रेड फेयर में अभी भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरी है। मेले के मैनेजर ने दावा किया है कि मांगने पर दुकानदार बिल दे रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सोमवार भी मेले में पुरानी व्यवस्थाओं पर ही काम हो रहा है। खरीदारों को बिल नहीं मिलने पर वे अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहने को तो मेगा टे्रड फेयर को जिले का सबसे बड़ा मेला बताया जा रहा है, लेकिन यहां ग्राहक बिल के अभाव में ठगे जा रहे हैं।

मेगा ट्रेड फेयर के नाम से कर्ताधर्ता खूब प्रचार प्रसार कर लोगों से लुभावने वादे कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस मेले में सबसे किफायती दामों पर सामग्री दी जा रही है, लेकिन गुणवत्ता को देखते हुए ग्राहकों द्वारा बिल मांगे जाने को लेकर सांझवीर टाईम्स के गतांक में समाचार प्रकाशित होने के बाद मेले में जाने वाले ग्राहक जागरूक हुए हैं। हालांकि उनकी जागरूकता के बावजूद दुकान लगाने वाले आज भी बिल देने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि 100-200 की खरीदी पर कैसे बिल दिए जाए। वैसे सामान खरीदने पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने मेले में कई सामग्री खरीदी, लेकिन बिल मांगने की बारी आई तो आज भी बिल न दिए जाने का रटा-रटाया जवाब दिया जा रहा है। इससे कई ग्राहक बिना बिल के सामान न खरीदते हुए बैरंग लौटने को मजबूर है।

15 दिन से ऐसे ही हाल

बताया जाता है कि दिपावली के पहले से लुभावने वादे कर न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड पर मेगा ट्रेड फेयर मेला शुरू हुआ। प्रचार प्रसार में मेला प्रबंधक ने इसकी कई खूबियां बताई और जिले का सबसे बड़ा मेला होने का दावा किया गया, लेकिन हकीकत है कि मेले में जिले के अलावा बाहर से आए दुकानदारों ने यहां आकर व्यापार तो शुरू कर दिया, परंतु ग्राहकों को बिल मांगने पर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ऐसे में ग्राहक खासे परेशान हो रहे हैं। मेले में गए ग्राहकों ने बिल न देने पर आपत्ति जताते हुए जीएसटी विभाग से भी शिकायत करने का मन बनाया है। इस संबंध में मेला प्रबंधक जेपी शर्मा ने बताया कि मांगने पर ग्राहकों को बिल दिए जा रहे हैं। जिन दुकानदारों द्वारा बिल नहीं दिया जा रहा है, उसकी जानकारी ली जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button