MP News: एमपी के 1200 से अधिक लोकेशनो पर जमीनों की कीमतों में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, 250 गुना बढ़ सकते हैं प्लॉट के रेट


MP News: राजधानी भोपाल में घर बनाना अब मुश्किल होने वाला है। राजधानी के कई लोकेशन पर प्रॉपर्टी के कीमतों में 200 से 250 गुना तक की बढ़ोतरी हो सकती है। साल 2025-26 की कलेक्टर गाइडलाइन लागू होते ही शहर की कई लोकेशन पर जमीन के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर भोपाल जिले को तीन हिस्से में बात कर राजस्व कर्मचारी सर्वे का काम कर रहे हैं।राजधानी भोपाल के नगर निगम के पास 100 लोकेशनो पर जमीन के रेट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
सर्वे का काम कर रहा है राजस्व विभाग ( MP News )
साल 2025 26 की कलेक्टर गाइडलाइन को बनाने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी नगर निगम, प्लानिंग एरिया और नॉन प्लानिंग एरिया की जानकारी जुटा रहे हैं। शहर के अंदर ही नहीं शहर के बाहर भी अब कालोनियां कट रही है और उन पर नजर रखी जा रही है।
इसके साथ ही विज्ञापन और ब्रोशर के साथ अधिकारी खुद ग्राहक बनकर प्रॉपर्टी का रेट पता कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के कई लोकेशन पर 250 गुना तक प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी होगी।
इन लोकेशन पर सबसे ज्यादा बढ़ेंगे रेट ( MP News )
रायसेन रोड, होशंगाबाद रोड, मुबारकपुर, बिशनखेड़ी, रतनपुर, अयोध्या बायपास, बागली, सेवनिया गौंड, रापड़िया, नीलबड़, झागरिया, बर्रई, बावड़िया कल्याण, मिसरोद, कटारा, लांबाखेड़ा, बागमुगालिया, बैरागढ़ चीचली, दामखेड़ा, छापड़िया, अरवलिया, एयरपोर्ट रोड, लाउखेड़ी, परवलिया, गोलखेड़ी, देवलखेड़ी, लहारपुर, तारासेवनिया, रातीबड़ और चांदपुर समेत अन्य लोकेशन ।
Also Read:Betul News: वीडियो: टार्च की रोशनी में चल रहा था चिचोली में बड़ा जुआ
Qus: किन लोकेशनों पर बढ़ेगी प्लॉट की कीमत?
Ans: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुछ प्रमुख लोकेशनों पर प्लाट की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है। सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।
Qus: प्लॉट की कीमतों में बढ़ोतरी करने का क्या है उद्देश्य?
Ans: सरकार के द्वारा प्लॉट की कीमतों में बढ़ोतरी करने का मुख्य उद्देश्य राजस्व में बढ़ोतरी करना है।
Also Read:Betul News: ग्रामीण के साथ मारपीट करने वाले ग्राम गेहूंबारसा और दाबका सरपंच को भेजा जेल