Betul Samachar: लाखों की पेविंग ब्लाक पर अतिक्रमण की प्रेत छाया
Betul Samachar: Shadow of encroachment on paving blocks worth lakhs

वार्डों में भी मकान बनाने के लिए रास्ते बंद, बेखबर नपा के अधिकारी
Betul Samachar: बैतूल। मुख्य मार्ग के बाजू में पथवे बनाकर लोगों को चलने की सुविधा दिलाने के उद्देश्य से शहर के कई वार्डों में पेविंग ब्लाक अतिक्रमण की चपेट में आ गए हैं। पथवे का उपयोग आसपास के लोगों ने पार्किंग के अलावा निर्माण सामग्री डालने के लिए करना शुरू कर दिया है। इससे पेविंग ब्लाक लगाने के बावजूद लोगों को यातायात अवरूद्ध होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बात यही खत्म नहीं हो रही है। कई वार्डों में इस समय मुख्य मार्ग पर रेत, गिट्टी और ईट डालकर रास्ते बंद कर दिए। इससे आवागमन बाधित हो रहा है, लेकिन नपा के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।
शहर में लोगों को सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से नपा ने कई प्रमुख वार्डों में पेविंग ब्लाक लगाए हैं। इसमें अधिकांश पॉश वार्ड शामिल हैं, यह वार्ड सीधे मुख्य सड़क को जोड़ते हैं। पेविंग ब्लाक लगाने का नपा का उद्देश्य था कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही होने पर पेविंग ब्लाक पर बने पथवे पर लोग पैदल चल सकेंगे, लेकिन इसका उल्टा नतीजा दिखाई दे रहा है। शहर के कई वार्डों में हालात यह है कि पेविंग ब्लाक पर लोगों ने अपना स्थाई कब्जा कर लिया है।
अधिकांश जगह मकान बनाने के लिए रेत, गिट्टी, लोहा सहित ईट रखकर आवागमन में विलेन बन गए हैं। शहर के विकास वार्ड में जेएच कालेज से नाले की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 300 मीटर क्षेत्र में पेविंग ब्लाक लगाए हैं, लेकिन इसका उपयोग कोचिंग क्लास और दुकानदार अपने वाहन खड़े करने के लिए कर रहे हैं। इस क्षेत्र में कई मकानों का काम चालू है। सभी ने रेत, गिट्टी, लोहा पेविंग ब्लाक से सड़क तक पर रख दिया है। लोगों ने नपा से शिकायत की पर नतीजा कुछ नहीं निकला। शहर के वार्डों के पविंग ब्लाक पर कब्जा करने की शिकायत मिली है।

मकान निर्माण के लिए मुख्य मार्ग अवरूद्ध
इधर बारिश खत्म होने के बाद शहर में निर्माण कार्य बड़ी संख्या में शुरू हुए। एक जानकारी के मुतबिक शहर में इस समय 2 हजार से अधिक मकान-दुकानों का काम चल रहा है। इसकी मुख्य सामग्री सड़क तक रख दी है। इससे यातायात बुरी तरह अवरूद्ध हो रहा है। विनोबा वार्ड में तो एक निर्माणाधीन मकान के संचालक ने तो एक वर्ष से निर्माण सामग्री सड़क पर डालकर रास्ता बंद कर दिया है।
बताया जाता है कि जहां रास्ता बंद है, वहीं पर नपा के सब इंजीनियर संजय सरेठा का भी आवास है। हालांकि उनके हादसे में घायल होने के कारण संबंधित मकान बनाने वाले ने पूरा फायदा उठाया और एक वर्ष से पूरा मार्ग को बंद कर दिया है। इसके अलावा शहर के कई वार्डों में भी मकान का मटेरियल सड़क तक पड़ ा होने के कारण आवागमन अवरूद्ध होने की शिकायत मिल रही है।
इनका कहना…
आपके माध्यम से लगाए गए पेविंग ब्लॉक वार्डों की सड़कों पर मकान बनाने के लिए मटेरियल रखने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही नपा के दल को निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा और सामग्री जब्त कर संबंधितों पर जुर्माने लगाने की कारईवाई करेंगे।
नीरज धुर्वे, एई नपा बैतूल




