MP Today News : मध्य प्रदेश के हर सरकारी कार्यालय, अस्पताल और थानों में लगेंगे QR कोड, शुरू हुई नई व्यवस्था

MP Today News: QR codes will be installed in every government office, hospital and police station of Madhya Pradesh, new system started

MP Today News : मध्य प्रदेश के हर सरकारी कार्यालय अस्पताल थाने में क्यूआर कोड लगाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है और क्या व्यवस्था शुरू भी हो चुकी है। देखा जा रहा था कि दिव्यांग और मूकबधिर कई बार सरकारी अस्पताल, दफ्तरों में अपनी समस्या बताने के लिए परेशान होते हैं, लेकिन इसका सॉल्यूशन निकलते हुए सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों अस्पतालों पुलिस स्टेशन में क्यूआर कोड लगाए जाने की व्यवस्था की है।

इस नई व्यवस्था के अनुसार अब इन QR कोड को स्कैन करने पर मुख बधिर लाई दो भाषा का उपयोग कर पाएंगे। यह मूकबधिर की समस्या को सुनकर, समझकर तत्काल संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को बताएंगे। इससे उनकी समस्या जल्द हल हो पाएगी। आमतौर पर देखा जाता है कि मुख बधिरों को कई समस्याएं होती है। उनके साथ कोई द्विभाषी नहीं होता है, तो उन्हें संवाद करना मुश्किल हो जाता है। कई बार वे कार्यालय जाते हैं तो उन्हें कोई मदद भी नहीं मिल पाती है, लेकिन अब QR कोड स्कैन कर वह अपनी समस्या का समाधान जल्द से जल्द पा सकेंगे।

राजधानी भोपाल से मध्य प्रदेश में इस सेवा को शुरू कर दिया गया है। मूकबधिरों के लिए शुरू की गई इस सेवा का भोपाल के पत्रकार कॉलोनी स्थित सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय में डेमो भी दिया गया। इसमें बताया गया कि किस तरह मूकबधिर अनुवाद से जुड़कर इस सेवा का लाभ ले सकते है।

MP Today News : मध्य प्रदेश के हर सरकारी कार्यालय, अस्पताल और थानों में लगेंगे QR कोड, शुरू हुई नई व्यवस्था

MP Today News : पूरे एमपी में लगाए जाएंगे QR कोड

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस सेवा का लाभ हर जिले में दिए जाने के उद्देश्य से सभी शासकीय कार्यालय, थाना और अस्पतालों में क्यूआर कोड लगाने की व्यवस्था की गई है। जल्द ही पूरे प्रदेश में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button