MP Board 10th 12th Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें अंकसूची
MP Board 10th 12th Result 2024: MP Board 10th 12th result declared, see mark list here

MP Board 10th 12th Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज (24 अप्रैल 2024) शाम 4 बजे जारी हो गया है। एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर परिणाम का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यहां देखें रिजल्ट…
5 मार्च को आयोजित की थीं परीक्षाएं
इस साल एपमी बोर्ड 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए अलग-अलग स्ट्रीम में 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 5 फरवरी से 28 फरवरी तक और 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। एमपी बोर्ड कॉपी चेकिंग का काम भी पूरा कर चुका है।





