MP News : मध्य प्रदेश में इन शहरों के बीच बनेगा हाई-स्पीड फोरलेन, जल्द ही तैयार होगा डीपीआर
MP News: High-speed four lane will be built between these cities in Madhya Pradesh, DPR will be ready soon

MP News : मध्य प्रदेश में विकास की गति तेजी से बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में कई परियोजना पर काम हो रहा है। सड़क निर्माण के भी कई प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल गई है। मध्य प्रदेश में भोपाल से जबलपुर के बीच हाई-स्पीड फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर मंजूरी मिल गई है। भोपाल से जबलपुर अब हाई-स्पीड फोरलेन सड़क बनने वाली है।
सड़क बनने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसी के साथ यात्रियों के समय में कमी आएगी और यातायात सुगम होगा। इन दो शहरों भोपाल और जबलपुर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। साथ ही औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
- यह भी पढ़ें: MP Weather : मध्य प्रदेश में एक बार फिर बिगड़ेगा मौसम, ठंड के विदाई के पहले इन जिलों में होगी बारिश, जानिए ताजा अपडेट

MP News : केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति
जबलपुर और भोपाल के बीच बनने वाले हाई स्पीड फोरलेन के प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। परियोजना निर्माण कार्य की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की आदेश दिए हैं। जल्द ही भोपाल और जबलपुर के बीच हाई-स्पीड फोरलेन बनेगी।
इस प्रोजेक्ट को मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखा था, जिसके बाद नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर सहमति दी और केंद्र सरकार ने भी मंजूरी दे दी।
MP News : औद्योगिक विकास और यात्रा में सुगमता
भोपाल और जबलपुर के बीच बनने वाले हाई-स्पीड फोरलेन से यात्रियों को कम समय लगेगा। वहीं औद्योगिक विकास की गति तेज होगी। यह हाई-स्पीड फोरलेन न केवल सड़क के बुनियादी ढांचे को उन्नत करेगा, बल्कि भोपाल और जबलपुर के बीच यात्रा को और अधिक तेज़ और सुविधाजनक बनाने के लिए नए शॉर्टकट रूट की भी तलाश की जा रही है।
- यह भी पढ़ें: MP News : मोहन कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, लिए गए कई बड़े फैसले, इन 15 नीतियों को मिली मंजूरी

MP News : आसपास के क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ
नया मार्ग आसपास के छोटे कस्बों और गांवों को भी जोड़ने का काम करेगा, जिससे इन क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। व्यापार, पर्यटन और परिवहन को भी इस परियोजना से बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार और संबंधित विभाग जल्द ही इस प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट (DPR) तैयार करेंगे, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।




