MP News : मप्र इस शहर में एयरपोर्ट बनाएगी सरकार, 20 लाख लोगों को यहां मिलेगी नौकरी


MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को एक कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए।इस बैठक में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए भी कई जरूरी फैसले लिए गए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के द्वारा मंजूर किए गए प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी और कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश को 200 करोड़ तक की वृत्तिय मदद दी जाएगी ताकि ही राज्य में उद्योगों को प्रोत्साहन मिल सके।
उद्योग संवर्धन नीति को मिली मंजूरी ( MP News )
कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया। उद्योग संवर्धन नीति को मंजूरी मिल गई है। यह नीति प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बनाई गई है और इसके अंतर्गत निवेशकों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस राज्य की औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा।
कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि अगले 5 साल में टोटल 13179 करोड रुपए का निवेश प्रदेश में किया जाएगा। इस निवेश से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और साथ ही साथ उद्योगों का विकास होगा। मोहन कैबिनेट में लिए गए फैसले में अगले 5 साल में 20 लाख लोगों को नया रोजगार दिया जाएगा. राज्य के बेरोजगारी दर को कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।
Also Read:MP News : बदल जाएंगे मध्य प्रदेश के इन 54 गावों के नाम, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की ऐतिहासिक घोषणा
पर्यटन नीति को मिली मंजूरी
बैठक में सिटी गैस डिसटीब्यूशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है और इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन नीति, पर्यटन नीति और उद्योग से संबंधित अन्य जरूरी प्रस्ताव पर मोहर लगाया गया है। इस नीति के अंतर्गत पर्यटन स्थलों के बुनियादी ढाँचा का विकास, निजी निवेश को बढ़ावा, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर सभी को आधुनिक सुविधा मिलेगी और सरकारी और निजी निवेश को आकर्षित करने का योजना भी बनाया गया है। इस दौरान न्यू एक्सपोर्ट पॉलिसी को मंजूरी दी गई है।




