Betul Ki Khabar: आकाशवाणी महिला उद्घोषक पर जानलेवा हमले का प्रयास

Betul Ki Khabar: Attempt to murder All India Radio female announcer

आरोपी भी यही पर इंजीनियर, रात 11 बजे कर्मचारियों ने बचाई जान

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिला मुख्यालय के आकाशवाणी की एक महिला उद्घोषक पर घर जाते समय परिसर में ही एक सिरफिरे ने लाठियों से हमला करने का तथाकथित प्रयास किया है। यह तो शुक्र है कि महिला उद्घोषक के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारियों ने सिरफिरे को पकड़ लिया। बाद में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।

फिलहाल पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है, लेकिन मामले में बुधवार को आकाशवाणी के सभी उद्घोषक कोतवाली जाकर संबंधित की शिकायत करने वाले हैं। सिरफिरा आकाशवाणी में ही तकनीकी इंजीनियर बताया जाता है। वह पिछले एक वर्ष से महिला उद्घोषक को परेशान कर रहा है। बताया जाता है कि तकनीकी इंजीनियर से अन्य महिला उद्घोषक भी खासी परेशान है। ड्यूटी के दौरान वह उनके ईदगिर्द घूमते रहता है। आरोप यह भी है कि महिला उद्घोषक के बाथरूम जाने पर भी वह पीछा करते रहा है।

आकाशवाणी में महिला जगत कार्यक्रम की उद्घोषक ने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से यही पदस्थ इंजीनियर कमलेश शेषकर से खासी परेशान है। पिछले एक वर्ष से वह आए दिनों किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते आया है। चूंकि महिला उद्घोषक और इंजीनियर आकाशवाणी से ही जुड़े हैं, इसलिए स्टॉफ के लोगों ने शिकायत मुख्यालय जबलपुर भेजी थी।

इसके बाद इंजीनियर की ड्यूटी 14 जुलाई तक रद्द करते हुए उसे अवकाश पर भेज दिया था। बताया जाता है कि इंजीनियर की हरकत से न सिर्फ महिला उद्घोषक ही नहीं बल्कि अन्य कर्मचारी भी खासे परेशान थे।

बीती रात अचानक किया हमला

महिला उद्घोषक महिला जगत कार्यक्रम पूरा करने के बाद रात 11 बजे कालापाठा स्थित अपने आवास जाने के लिए अपनी पुत्री के साथ निकल रही थी। इस दौरान आकाशवाणी के छोटे गेट पर एक स्कूटी लगी थी। दूसरे गेट से निकलते समय अचानक सिरफिरा इंजीनियर लाठी लेकर महिला उद्घोषक पर हमला करने लगा। बचाओ के लिए शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी भी यहां पर पहुंच गए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इंजीनियर महिला उद्घोषक पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। उसके हाथ से अन्य कर्मचारी लाठी छुड़ाते हुए देखे जा रहे हैं। महिला उद्घोषक ने बताया कि इंजीनियर ने उसकी एक्टिवा वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।

एक वर्ष से परेशान कर रहा परेशान

महिला उद्घोषक के मुताबिक सिरफिरा इंजीनियर उसे एक वर्ष से परेशान कर रहा है। चूंकि वह आकाशवाणी में ही कार्यरत है, इसलिए पुलिस को शिकायत नहीं की। इसके बाद उसके हौसले बुलंद हो गए। महिला उद्घोषक के मुताबिक पुलिस में शिकायत नहीं की गई, लेकिन रात को अपनी बेटी की मौजूदगी में जिस तरह से हमला करने का प्रयास किया। यदि कार्यालय के कर्मचारी बचाव नहीं करते तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को मामले में चार बजे महिला उद्घोषक और आकाशवाणी के कर्मचारी इंजीनियर की शिकायत करने थाने जाने वाले हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button