Betul Ki Khabar: 26 वर्षों में 9 करोड़ लोग अंकुरित आहार से लाभांवित

Betul Ki Khabar: 9 crore people benefited from sprouted food in 26 years

मिसाल: 1999 से अस्पताल में किया जा रहा किया जा रहा अंकुरित आहार का वितरण

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिला अस्पताल में मरीज और परिजनों को अंकुरित आहार वितरित करने वाली वाले अंकुरित आहार परिवार के 26 वर्ष पूरे हो चुके है। यहां चौकाने वाली बात यह है कि इन 26 वर्षों में करीब 9 करोड़ से अधिक लोग अंकुरित आहार का लाभ ले चुके हैं। बुधवार को संस्था ने अपने कार्यकाल के 27 वें वर्ष में प्रवेश किया। इस मौके पर बुधवार को जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, समाजसेवी राजीव खंडेलवाल, मुकेश खंडेलवाल, प्रवीण गुगनानी, सीएमएचओ डॉ. रविकांत उइके, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, डॉ. रूपेश पद्माकर, डॉ. शैलेन्द्र सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मौजूद अतिथियों में अंकुरित आहार परिवार के सभी सदस्यों की सराहना की और कहा कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों और परिजनों को अंकुरित आहार वितरित करना एक बड़ी पहल है।

उल्लेखनीय है कि अंकुरित आहार परिवार से जुड़े सभी के प्रयासों के कारण वर्षों से संस्था अंकुरित आहार का वितरण करते आ रही है। अंकुरित आहार संस्था की 1999 में बैतूल के पूर्व कलेक्टर डीएस राय ने शुरुआत की थी, तब से यह संस्था लगातार अंकुरित आहार वितरण का काम कर रही है। अंकुरित आहार परिवार द्वारा प्रतिदिन सुबह के समय जिला अस्पताल में अंकुरित आहार का वितरण किया जाता है।

प्रतिदिन 1 हजार प्लेट अंकुरित आहार होता वितरित

अंकुरित आहार परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन जिला अस्पताल में 1 हजार प्लेट (डोने) अंकुरित आहार वितरित किया जाता है। प्रतिदिन अंकुरित आहार के लिए 18 से 20 किलो का अनाज लगता है। अंकुरित आहार वितरण में कई समाजसेवियों द्वारा समय-समय पर अपना योगदान दिया जाता है।

समाजसेवियों के कारण भी संस्था पिछले 26 वर्षों से निरंतर अंकुरित आहार का वितरण कर रही है। त्यौहार के मौके पर संस्था द्वारा बुंदी के लड्डू, खीर का वितरण किया जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन अंकुरित आहार के रूप में चने, मूंग, पोहा, खिचड़ी, दलिया का वितरण किया जाता है।

अंकुरित आहार बनाने में सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में अंकुरित आहार बनाने और वितरण करने में सहयोग करने वाले लोगों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिनका सम्मान हुआ, उसमें राजेन्द्र बारस्कर, दीपक प्रजापति, केशव पाटिल, सुभाष देषकर, विपुल गोठी शामिल है। उनके द्वारा प्रतिदिन बनने वाले अंकुरित आहार बनवाने और अस्पताल तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

जिला अस्पताल में अंकुरित आहार वितरण में अंकुरित आहार परिवार के सदस्य केके वर्मा, अनिल दुबे, अनिल मिश्रा, नीलम दुबे, अशोक सायरे, बसंत वागद्रे, नारायण वागद्रे, जयंत व्यास, सहदेव ठाकरे, जगदीश श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह चौहान, गंगाचरण पूर्वे, पुष्पारानी आर्य, अशोक सायरे, चंद्रप्रकाश भाटिया, धनराज पगारिया, जयंत गोठी, गोविंद मंगुलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button