Betul News: जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल प्रशासन को हेंडओवर

Betul News: Critical Care Block in District Hospital handed over to hospital administration

17.99 करोड़ की लागत से बने अस्पताल के लिए जल्द आएगी मशीनें, लोकार्पण का इंतजार

Betul News: बैतूल। जिला अस्पताल परिसर में 17.99 करोड़ की लागत से निर्मित पीएम अभीम क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल प्रशासन को हेंडओवर हो गया है। हेंडओवर की कार्यवाही पूरी होने के बाद अब शुभारंभ का भी रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए आधुनिक मशीने आने वाली है। सबसे ज्यादा फोकस अब स्टॉफ पर बना हुआ है। क्रिटिकल केयर की शुरूआत के लिए भारी भरकम स्टॉफ की जरूरत पड़ेगी। हालांकि लोकार्पण के पहले स्टाफ की सुविधा मिल सकती है। संभावना दिखाईदे रही है कि भाजपा के शीर्ष जनप्रतिनिधि अस्पताल का काम पूरा होते ही इसका लोकार्पण कर सकते हैं।

केन्द्रीय जनजातीय विभाग निधि से जिला अस्पताल में परिसर में 17.99 करोड़ की लागत से पीएम अभीम क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया है। भवन निर्माण करने वाली कंपनी ने भवन को अस्पताल प्रशासन को हेंडओवर कर दिया है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में छोटा-मोटा फिनिशिंग का काम शीघ्र पूरा किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। गत दिनों कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों को काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। इस क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण गंभीर मरीजों के लिए किया गया है, जो भी गंभीर मरीज रहेंगे सबसे पहले मरीजों को यहीं पर भर्ती किया जाएगा। हेंडओवर की कार्यवाही पूरी होने के बाद अब शुभारंभ पर नजर टीकी है। शुभारंभ के लिए जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर तिथि तय की जाएगी। संभवत: इसी महीने के अंत तक क्रिटिकल केयर ब्लॉक की शुरू आत हो सकती है।

50 लाख से अधिक की आएगी मशीनें

क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए अत्याधुनिक मशीने खरीदने सरकारी की तरफ से फंड भी जारी हुआ है। जानकारी के मुताबिक लगभग 50 लाख से अधिक की लागत से क्रिटिकल केयर के लिए मशीने खरीदी जाएगी। एक सप्ताह के भीतर सभी मशीनें बैतूल आ जाएगी। ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य वार्डों के लिए लगनी वाली मशीनों को लगाया जाएगा। खास बात यह है कि यहां गंभीर मरीजों को उपचार मिलेगा, जो मरीज नागपुर-भोपाल रेफर होते थे, उन अधिकतर मरीजों को क्रिटिकल केयर में उपचार मिलेगा। वहीं मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर करने की संख्या में कमी आएगी।

यहां भी स्टाफ का टोटा बन सकता है बैरी!

जिला प्रशासन ने स्टॉफ के लिए कई बार पत्राचार किया है, लेकिन अभी तक स्टॉफ नहीं मिल पाया है। स्टॉफ मिलने की संभावना भी कम लग रही है। ऐसा लग रहा है कि अस्पताल प्रशासन पुराने और कम स्टॉफ के सहारे ही शुभारंभ करना पड़ेगा। नया स्टाफ मिलने की संभावना कम लग रही है। हालाकि स्टेशन प्रशासन चाहता है कि नया स्टॉफ मिले, कम स्टॉफ में क्रिटिकल केयर यूनिट चलाना आसान नहीं होगा। पहले से ही जिला चिकित्सालय में स्टॉफ की कमी बनी हुई है। यदि जनप्रतिनिधि प्रयास करे तो स्टाफ का टोटा भी खत्म हो जाएगा। दूसरे जिले में भी जनप्रतिनिधियों के प्रयास से अस्पतालों में स्टाफ की कमी काफी हद तक दूर हुई है।

इनका कहना……

पीएम अभीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक को अस्पताल प्रबंधन को हेंडओवर कर दिया है। जल्द ही मशीनें भी आने वाली है स्टॉफ अभी तक नहीं मिला है। स्टॉफ के लिए कई बार स्वास्थ्य विभाग भोपाल को पत्राचार किया है।

डॉ. जगदीश घोरे, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button