Betul Breaking News : भाजपा नेता रविन्द्र देशमुख आत्महत्या के दो भगौड़े आरोपी देवास से पकड़ाएं
Betul Breaking News: BJP leader Ravindra Deshmukh should arrest two fugitive accused of suicide from Dewas.

नसीम खान और अभिषेक साहू को आज पेश करेंगे न्यायालय, एक आरोपी फरार
Betul Breaking News : बैतूल। सारनी के ऊर्जावान भाजपा नेता रविन्द्र देशमुख की तथाकथित आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे 8 में से 2 आरोपियों को बीती शाम देवास के पास से पुलिस की टीम ने दबोच लिया है। हालांकि इनके साथ एक अन्य आरोपी भी था, लेकिन पकडऩे गई टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की दबिश के लिए वहीं प्रयास कर रही है, जबकि एक टीम दोनों आरोपियों को लेकर बैतूल आ रही है। उन्हें बुधवार शाम तक न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र देशमुख ने 7 अक्टूबर की सुबह अपने घर में पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्हत्या कर ली थीं। उन्होंने आत्महत्या के पहले 6 पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ा, उसमें भाजपा के विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे समेत 10 लोगों पर प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए सभी 10 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
पुलिस ने बढ़ते दबाव के बाद एसआईटी भी बनाई और 4 अलग-अलग टीम आरोपियों को दबोचने के लिए भेजी थीं। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए करीब एक सप्ताह पहले मामले में आरोपी बनाए गए पत्रकार प्रमोद गुप्ता और दीपक शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपी अभी भी जेल में है, उनकी दो दिन पहले एक बार फिर न्यायालय ने जमानत निरस्त कर दीं। इस बीच मंगलवार रात बैतूल पुलिस को दो और आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिल गई है।
देवास के पास से टीम ने पकड़े दो आरोपी
एसपी निश्चल एन झारिया ने सांझवीर टाईम्स को बताया कि पुलिस टीम फरार चल रहे आरोपियों को दबोचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मंगलवार टीम को देवास के पास दो आरोपी नसीम खानऔर अभिषेक साहू को घेराबंदी कर दबोच लिया है।
एसपी ने बताया कि टीम को देखकर आरोपी भाग रहे थे, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि इनके साथ एक अन्य आरोपी भोला सिंह टीम के आने कुछ समय पहले ही भागने में कायम हो गया। उसको पकडऩे के लिए एक टीम देवास के आस-पास ही तलाश में लगी हुई है। एसपी झारिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार न्यायालय में पेश किया जाएगा। शेष आरोपियों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।