Betul News: बैतूल नपा में भाजपा का दबदबा कायम, उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत

Betul News: BJP's dominance continues in Betul Napa, historic victory in by-election.

रंग लाई मैनेजमेंट गुरु हेमंत की रणनीति, वरूण 609 वोटों से जीतकर पार्षद बने, निकला विजयी जुलूस

Betul News:  बैतूल। गांधी वार्ड के पूर्व पार्षद राजकुमार यादव के निधन के बाद रिक्त हुई सीट के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम शुक्रवार को सामने आए। कन्या शाला गंज में कड़ी सुरक्षा के बीच महज एक घंटे की मतगणना के बाद परिणाम से भाजपा खेमें में उत्साह की लहर है। भाजपा के मैनेजमेंट गुरु एवं बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल सफल रणनीति का ही नतीजा है कि भाजपा ने कांग्रेस से यह सीट छीनकर अपने खाते में डाल लीं।

हालांकि जिस तरह से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने पूरी ताकत इस वार्ड में लगाई थी, उसे देखकर यह अंदाजा लगाना काफी मुश्किल था कि भाजपा के प्रत्याशी वरुण धोटे को इतनी बड़ी ऐतिहासिक जीत मिल पाएगी। शुक्रवार को तीन भागों की ईवीएम मशीन पर जैसे ही मतों की गिनती पूर्ण हुई, भाजपा के वरुण धोटे को ऐतिहासिक जीत मिली। वरुण ने 609 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मनोज शर्मा को पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी को महज 440 वोट मिल पाए।

निर्दलीय प्रत्याशी सोनू उइके महज 135 वोट लेने में कामयाब हो सके। वैसे इस चुनाव में भाजपा की ओर से विधायक के अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए सुनील शर्मा, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा समेत कई पार्षदों की भी प्रतिष्ठा दाव पर थी। जबकि कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व विधायक निलय डागा, इसी वार्ड के रहने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता अरूण गोठी, कांग्रेस नेता हेमंत पगारिया की भी प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी।

दोनों दलों की प्रतिष्ठा थीं दाव पर

दरअसल, बैतूल और आठनेर दोनों परिषदों में प्रत्याशियों के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। बैतूल के गांधी वार्ड में कांग्रेस के पार्षद रहे राजकुमार यादव के निधन के बाद यह पद खाली हुआ था। यह उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा बनी हुई थी। इसी वजह से विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा के तमाम दिग्गजों ने प्रचार किया और कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे और दिग्गजों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद पूरे शहर की निगाहें यहां उपचुनाव पर लगी हुई थीं।

11 सितंबर को गांधी वार्ड के उप चुनाव में मतदान हुआ था। शुक्रवार जब परिणाम आए तो भाजपा के वरुण धोटे ने कांग्रेस के मनोज शर्मा को 609 वोट से शिकस्त दे दी। वरुण को 1049 वोट मिले, जबकि मनोज शर्मा को 440 ही वोट मिले, लेकिन निर्दलीय सोनू उइके सिर्फ 135 वोट ही हासिल कर सके। इसके अलावा 7 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। यहां 11 सितंबर को हुए मतदान में 2406 में से मात्र 1631 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके साथ ही बैतूल नगरपालिका के 33 वार्डों में अब भाजपा के पार्षदों की संख्या भी बढ़कर 24 हो गई है।

Betul News: बैतूल नपा में भाजपा का दबदबा कायम, उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत

आठनेर में कैशियर पिटाई कांड ने बदले समीकरण

आठनेर में भाजपा के प्रत्याशी को हराकर कांग्रेस ने वार्ड नम्बर 10 में जीत दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि यहां से भी भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन जैसे ही चुनाव परिणाम आए जीत का सेहरा कांग्रेस प्रत्याशी किरण संजय बारस्कर के सिर बंध गया। सूत्रों के अनुसार भाजपा की इस हार के पीछे हाल ही में परिषद के कैशियर की अध्यक्ष के चेंबर में हुई पिटाई से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि कैशियर की पिटाई के मामले में शिकायत होने के बावजूद पीटने वाले नेता के खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा सकी थी, जबकि कैशियर की पिटाई को लेकर कुनबी समाज के लोगों में आक्रोश भी व्याप्त हो चुका था, लेकिन भाजपा इसे समझ नहीं पाई और इसी वजह से भाजपा को यहां पराजय झेलनी पड़ी। चर्चा यह भी है कि भाजपा के कुछ विभीषणों ने भी पार्टी प्रत्याशी को पराजीत करने में कसर नहीं छोड़ी।

शुक्रवार को कन्या हाईस्कूल परिसर में मतगणना हुई, जहां कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी किरण सावरकर ने भाजपा के मनोज तुमाने को 28 वोटों से शिकस्त दी। यहां नोटा को 5 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी को 2 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी मनोज तुमाने को 166 वोट, कांग्रेस की किरण को 194, नोटा को 5 और निर्दलीय को 2 वोट मिले हैं। भाजपा को यहां कुल 28 वोट से हार का सामना करना पड़ा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button