Betul News: नए अस्पताल भवन की ओटी आज हो जाएगी हैंडओवर

Betul News: OT of new hospital building will be handed over today

ओटी आपरेशन के लिए तैयार है या नहीं, प्रबंधन भेजेगा सेंपल

Betul News: बैतूल। करोड़ों की लागत से पुराने अस्पताल भवन के स्थान पर नए भवन का निर्माण हुआ है। इस नवनिर्मित भवन में महिला चिकित्सा इकाई संचालित होनी है। अस्पताल की ओटी को आज अस्पताल प्रबंधन को हैंडओवर कर दी जाएगी। ओटी हैंडओवर की कार्रवाई पूरी होने के बाद कुछ सेंपल जांच के लिए भेज जाएंगे, जिसमें यह पता लगाया जा सकेगा कि ओटी आपेरशन के लिए तैयार है या नहीं। ओटी आपरेशन के लिए तैयार मिलती है तो जल्द ही महिला चिकित्सा इकाई का संचालन नए भवन में शुरू कर दिया जाएगा। लगभग 19 करोड़ की लागत से पुराने अस्पताल के स्थान पर डेढ़ सौ बिस्तरीय नए अस्पताल भवन का निर्माण किया है। इसमें महिला चिकित्सा इकाई संचालित की जाएगी।

महिला संबंधित सारे उपचार एक ही भवन में मिलेगा। इस अस्पताल भवन में तीन आपरेशन थिएटर बनाए गए हैं। आपरेशन थिएटर का काम पूरा हो चुका है। बुधवार को आपरेशन थिएटर हैंडओवर की कार्रवाई शुरू कर दी गई। संभवत: शाम तक कागजी कार्रवाई पूरी हो जाएगी। ओटी का निर्माण करने के लिए रायपुर की मेडीग्लोब कंपनी को ठेका दिया था। अब कंपनी द्वारा इस तीनों ओटी आपरेशन थिएटर को अस्पताल प्रबंधन को हैंडओवर किया जा रहा है।

कीटाणुओं की जांच के लिए भेजेंगे सेंपल

आपरेशन थिएटर हैंडओवर की कार्रवाई होने के बाद आपेरशन के लिए ओटी कितनी तैयार है। इसकी जांच के लिए सेंपलों को भोपाल लैब में भेजा जाएगा। इस सेंपलों की जांच में यह पता चलेगा कि निर्मित किए गए आपरेशन थिएटर में कीटाणु और अन्य संक्रमण तो नहीं है। सबकुछ अच्छा रहा तो जल्द ही ओटी में आपरेशन का काम शुरू हो जाएगा और नए भवन मेें महिला चिकित्सा इकाई को प्रारंभ कर दिया जाएगा। अभी प्रसूता वार्ड को ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर संचालित किया जा रहा है। अब यह वार्ड नए अस्पताल भवन में शिफ्ट किया जाएगा। किटाणुओं की जांच के लिए सेंपल भेजने और उसकी रिपोर्ट आने में लगभग एक पखवाड़े का समय और लग सकता है। सबकुछ सही पाया गया तो जल्द ही वार्ड को नए अस्पताल भवन में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

कर्मचारियों की बनी है भारी कमी

नए अस्पताल भवन की शुरुआत तो हो जाएगी, लेकिन यहां कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की और मुश्किले बढ़ सकती है। अस्पताल की साफ सफाई से लेकर वार्ड बाय,नर्सिंग स्टाफ, सिक्यूरिटी गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। नए अस्पताल भवन के लिए कर्मचारी नहीं है। ऐसे में नए अस्पताल का संचालन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में भी कर्मचारियों की कमी के कारण कई कामकाज प्रभावित होते हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को कई बार पत्र लिखकर कर्मचारियों और डॉक्टरों की कमी होने को लेकर आगाह किया है, लेकिन अभी तक नए कर्मचारी और डॉक्टरों की आमद नहीं हो सकी है। डॉक्टर सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं, नए डाक्टर मिल नहीं रहे हैं। ऐसे हालातों में अस्पताल का संचालन करना बहुत कठिन काम हो गया है।

इनका कहना…

संभवत: आज आपरेशन थिएटर हैंडओवर की कार्रवाई पूरी हो जाएगी। इसके बाद कीटाणुओं की जांच के लिए सेंपल भेजे जाएंगे। सेंपलों में सबकुछ सही पाया जाता है तो जल्द ही नए अस्पताल भवन में वार्ड शिफ्ट कर अस्पताल को शुरू कर दिया जाएगा।

डॉ अशोक बारंगा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button