Betul Samachar : रात 3 बजे बैतूल में भूकम्प के लगे हल्के झटके

Betul News: Mild tremors of earthquake felt in Betul at 3 am

रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई भूकम्प की तीव्रता

Betul Samachar : बैतूल। ठीक 18 दिन बाद जिले में एक बार फिर भूकम्प का हल्का झटका महसूस होने के बाद आम जनता में भय की स्तिथि देखी जा रही है। हालांकि जिस समय भूकम्प का झटका लगा उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जैसे ही खबर फैली लोग दहशत में आ गए। सिस्मोलॉजी सेंटर ने बाकायदा इसकी पुष्टि कर ग्राफ भी सार्वजनिक किया है। ग्राफ में साफ नजर आ रहा है कि भूकम्प का केंद्र किस हिस्से में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कितनी थी।

सिस्मोलॉजी सेंटर द्वारा जारी किए गए ग्राफ के मुताबिक भूकम्प का केंद्र पड़ोसी जिले महाराष्ट्र के नागपुर के आसपास बताया गया है। मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात ठीक 2 बजकर 59 मिनट पर जिले के चिचण्डा क्षेत्र में धरती के भीतर कम्पन महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 2.8 मापी गई है। इसका केंद्र भी जमीन से 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है। हालांकि भूकम्प की तीव्रता के मुताबिक काफी हल्का झटका होने से जान-माल के नुकसान या हताहत कोई सूचना नहीं है।

3 मई को मुलताई में भी लग चुके झटके

रात का समय होने और तीव्रता कम होने के कारण अधिकतर लोगों को इस भूकंप का अहसास नहीं हुआ।हालांकि कुछ स्थानों पर हल्का कंपन जरूर महसूस किया गया, लेकिन कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल ने भी इसकी पुष्टि की है लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य है। गौरतलब है कि बैतूल क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले 3 मई को जिले के मुलताई क्षेत्र में भी रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. लगातार दूसरी बार आई इस हल्की भूकंपीय हलचल से विशेषज्ञों का ध्यान इस तरफ केंद्रित हो चुका है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button