Betul Ki Khabar : भाजपा नेता अड़ीबाजी कर मांग रहा रेत
ना देने पर धमकाने और पथराव करने के गंभीर आरोप

Betul Ki Khabar: बैतूल। चुनागोसाई का तथाकथित भाजपा नेता और उसकी टीम इन दिनों अवैध रेत उत्खनन कर ठेका कंपनी पर अनावश्यक दबाव बन रही है। उससे कंपनी के लोग भी खासे परेशान हो गए है। 23 अगस्त को कंपनी के रवि मीणा ने बीजादेही थाने में भी तथाकथित भाजपा नेता दिनेश यादव उनके साथियों की शिकायत की है। शिकायत के अनुसार तथाकथित भाजपा नेता दिनेश यादव द्वारा बीजादेही और चिचोली सेक्टर में कंपनी के काम में अडंगे लगाए जा रहे है।
उनके द्वारा 5 ट्रेक्टर ट्राली रेत अवैध खनन के लिए दबाव बनाया जाता है। ना देने पर कंपनी के काम में लगातार अडंगे लगा रहे है। कंपनी के मीणा ने शिकायत ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों को धमकाने के अलाव रेत ना देने पर वाहन रोके जा रहे है और पत्थर से हमले करवाते है। इतना ही नहीं वाहन ना रोकने पर बाइक से पीछाकर पिछले दिनों दिनेश यादव और उसके साथियों ने वाहन चालक से 32 हजार रुपए तक छुड़ा लिए। 24 अगस्त को एक शिकायत हुई थी, इसमें कुलदीप और एक अन्य साथी ने अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था।
शिकायत करने वाले का कहना था कि दबाव में शिकायत करने पर दिनेश यादव छेड़छाड़ की झूठी शिकायत करने की धमकी दे रहा है। अपने आप को भाजपा नेता बताकर पार्टी की छवि खराब करने वाले दिनेश की संगठन के पदाधिकारियों से भी शिकायत की जा रही हैं।




